Search

    Select Website Language

    सादुलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की पिकअप जब्त, एक और आरोपी गिरफ्तार

    9 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर पुलिस ने चोरी की गई पिकअप वाहन की बरामदगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
    थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में ASP किशोरीलाल, DSP रोहित सांखला व पुलिस थाना राजगढ़ की टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
    प्रकरण संख्या 246/2025 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत 19 जून 2025 की रात गांव रड़वा से प्रवीण कुमार सागवान के घर के आगे खड़ी पिकअप चोरी हो गई थी।
    तकनीकी सहायता व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले आरोपी शुभम को 26 जून को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त कर ली गई थी।
    अब 4 अगस्त 2025 को इस प्रकरण में दूसरा आरोपी अंकित पुत्र संजय जाट (24 वर्ष), निवासी फरटिया केहर, थाना लोहारू, जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रोज़ाना के मंडी भाव
    Next Article
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर दिए राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

    Related Crime Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment