Search

    Select Website Language

    कुंड में डूबने से नाबालिग की मौत:खेत पर काम करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों सौंपा शव

    9 months ago

    चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दीपसर में एक हादसे में जीजा के खेत में मदद करने आए 17 साल के नाबालिग साले की कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना के अनुसार, सीकर जिले के धोंध निवासी जीतूराम नायक अपने जीजा राजूराम धानक के खेत में कृषि कार्य में मदद करने आया था। वह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पानी पीने के लिए कुंड के पास गया। वहां उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। कुंड में डूबने से जीतूराम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग के शव को कुंड से बाहर निकलवाया और अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रतनगढ़ पुलिस के अनुसार, दीपसर निवासी राजूराम धानक (30) ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में:लगातार पुलिस को दे रहा था चकमा; होटल कर्मी से की थी मारपीट
    Next Article
    शिक्षा निदेशालय का बड़ा आदेश:39 टीचर्स का डेपुटेशन रद्द किया, इनमें 37 अल्पसंख्यक ऑफिस में लगे थे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment