Search

    Select Website Language

    जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में:लगातार पुलिस को दे रहा था चकमा; होटल कर्मी से की थी मारपीट

    9 months ago

    भीलवाड़ा जिले में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने पिछले लंबे समय से फरार सदर थाने के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।ये हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था और कोटड़ी सर्कल में एक मारपीट ओर जानलेवा हमले के मामले में शामिल था। बेल्ट मारे, लात-घूंसों से पीटा कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि 10 जुलाई 2024 में नरेश मीणा निवासी जहाजपुर ने एक रिपोर्ट दी थी कि वो सतोला के पास आनंदा होटल में वेटर है, देर रात में वो होटल में काम कर रहा था इसी दौरान कुंदन, निलेश, कान्हा सहित 5 -6 लोग बाइक पर सवार होकर होटल पहुंचे और खाना और चाय के लिए बोला। खाना खाने के बाद जब इन्हें बिल दिया गया तो मुझे जातिगत अपमानित किया गया और जानलेवा हमला कर लकड़ी के बेट लात और घूंसों से बुरी तरह मारपीट की गई। मेरे सिर पर कई गंभीर चोटें भी आई, इस दौरान अन्य कर्मचारी जब बीच बचाव करने के लिए पहुंचे तो ये सभी आरोपी मौके से भाग निकले और मुझे जान से मारने की धमकी दे गए। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की हुई गिरफ्तारी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया इस टीम ने आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता लादू लाल निवासी कोदूकोटा को गिरफ्तार किया। इसका साथी कुंदन पिता संपत जाट निवासी सुवाणा जो शातिर बदमाश और सदर थाने हिस्ट्रीशीटर है ओर काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था, इसे टीम ने मुखबिरों की सूचना पर डिटेन किया और इससे पूछताछ की तो इसने होटल में मारपीट करना कबूल किया। इसे कोर्ट में पेश किया जहां से इसे जेसी कर दिया गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    विवाहिता को अविवाहित बताकर कार्रवाई शादी:रात को भागते समय छत से गिरी, शादी खर्चे के भी लिए 3 लाख, केस दर्ज
    Next Article
    कुंड में डूबने से नाबालिग की मौत:खेत पर काम करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों सौंपा शव

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment