Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ को 31.50 लाख की सौगात, डॉ. सतीश पूनिया ने हॉकी मैदान से जिम हॉल तक किए बड़े ऐलान

    2 hours ago

    राजगढ़ के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया ने सादुलपुर दौरे के दौरान राजगढ़ के खेल मैदान के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

    महिला स्टेट ओपन हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने खेल मैदान में जलभराव की समस्या दूर करने और हॉकी मैदान के विस्तार के लिए 31.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, हॉकी स्टिक खरीदने के लिए 3 लाख रुपये, टॉयलेट-बाथरूम निर्माण के लिए 10 लाख रुपये और उच्च स्तरीय जिम हॉल के निर्माण के लिए पूरा बजट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

    इसके बाद मोहत्ता वाटिका में डॉ. सतीश पूनिया का सर्वसमाज की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। नगरपालिका चेयरमैन राकेश पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    अपने संबोधन में डॉ. सतीश पूनिया ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और ग्रामीण विकास के लिए सरपंच, पंचायत समिति तथा जिला परिषद में मजबूत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने विकास के लिए 'ट्रिपल इंजन सरकार' का संदेश भी दिया।

    राजगढ़ के खेल विकास, राजनीति और स्थानीय खबरों की हर बड़ी अपडेट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ में 70वें राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चयन शिविर का आगाज, भामाशाह चंपालाल चंगोई वाला का 91वां जन्मदिन मनाया

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment