Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    चूरू की बेटियों ने जीती राजस्थान स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी, 3 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा

    49 minutes ago

    चूरू जिले की महिला मुक्केबाजों ने जयपुर के चौमूं में आयोजित 26वीं सीनियर राजस्थान महिला स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल राजस्थान टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

    कोच रोहित टोकस के मार्गदर्शन में चूरू की खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक हासिल किए।

    पदक विजेता खिलाड़ी:

    • निशा (54 किग्रा), गांव भगेला – गोल्ड मेडल

    • अंजू (65 किग्रा), गांव ढाढर – गोल्ड मेडल

    • ललिता (70 किग्रा), गांव भगेला – गोल्ड मेडल

    • नेहा (75 किग्रा), गांव गगोर – ब्रॉन्ज मेडल

    • रीना (80 किग्रा), गांव गगोर – ब्रॉन्ज मेडल

    तीनों गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी दिसंबर 2026 में गुवाहाटी में आयोजित होने वाली सीनियर महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजगढ़ में खुशी का माहौल रहा। द्रोणाचार्य अवार्डी चीफ कोच अनूप कुमार बघेला को राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया, नगरपालिका चेयरमैन राकेश पूनिया, विवेक पूनिया और प्रो. दिलीप पूनिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी। खुशी में आतिशबाजी कर मिठाइयां भी बांटी गईं।

    चूरू की बेटियों की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

    राजगढ़, चूरू की खेल प्रतिभाओं और राजस्थान की खेल जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    हासियावास डैम के विरोध में किसानों का आंदोलन तीसरे महीने में, डॉ. कृष्णा पूनिया ने सरकार को घेरा
    Next Article
    राजगढ़ में SAMMY E-SCOOTY शोरूम का भव्य उद्घाटन, अब शहर में मिलेंगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment