Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विवाहिता को अविवाहित बताकर कार्रवाई शादी:रात को भागते समय छत से गिरी, शादी खर्चे के भी लिए 3 लाख, केस दर्ज

    6 months ago

    जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सारण नगर निवासी भरत पारीक पुत्र प्रेमसुख ने न्यायालय परिवार के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में भरत ने बताया कि उनके पिता के परिचित नन्दकिशोर सोनी ने 27 जून 2025 को उनको फोन करके बताया कि मैं आपके बेटे भरत का विवाह किसी अच्छी लड़की से करवा दूंगा। मेरे पहचान के अच्छे खानदानी लोग है, जो बिहार के रहने वाले हैं और जाति से ब्राहम्ण हैं। उनकी बच्ची की शादी करनी है, बिहार में उनके लायक के लड़के नहीं है, इस कारण वे राजस्थान में अपनी बच्ची की शादी करवाना चाहते हैं । नन्दकिशोर सोनी ने कहा कि लड़की वाले आज जयपुर आये हुये हैं। उन्हें शाम तक जोधपुर बुला लेते हैं। फिर शाम को नन्दकिशोर सोनी अपनी पत्नी के साथ दो लड़कियां सुमन पाण्डे व रूबी, उनके साथ उनके रिश्तेदार संदीप शर्मा व रवि नाम के साथ घर आये। शादी के खर्चे के लिए 3 लाख नन्दकिशोर सोनी ने कहा कि अगर ये लड़की सुमन पाण्डे आपको पसन्द हो तो इसकी शादी के खर्च के लगभग 3 लाख रुपये आयेंगे, तब रिश्ता पसन्द आने पर प्रेमसुख ने नन्दकिशोर सोनी व उसकी पत्नी के कहने पर 1 लाख 70 हजार रुपये रोकड़ और 1 लाख रुपये गुगल पे से संदीप शर्मा के खाते में डाल दिये। रोकड़ रुपये संदीप शर्मा, रवि तथा रूबी देवी को दे दिये। इसके बाद आर्य समाज की रीति रिवाज से विवाह कर लिया। शाम को सुमन पाण्डे के रिश्तेदार व नन्दकिशोर सोनी, उसकी पत्नी सभी अपने घर चले गये । कुंडी बंद कर रात को भगाने का किया प्रयास 29 जून 2025 की रात्रि को लगभग 3 बजे सुनियोजित षडयंत्र के तहत सुमन पाण्डे ने भरत को कमरे में बंद करके बाहर से से कुण्डी लगाकर बालकानी से होते हुए साड़ी की रस्सी बनाते हुए नीचे उतरने की कोशिश की। तब गिर जाने से उसके सिर और दोनो पैरो में चोटें आई और उसे भगाने आये अभियुक्तगण संदीप शर्मा व रवि वहाँ से भाग गये। हल्ला सुनकर सभी जाग गए और सुमन पाण्डे को पकड लिया और पुलिस को फोन करके बुलाया। अब उसका इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। भरत ने रिपोर्ट में कहा कि सुमन पाण्डे व उसके सभी रिश्तेदार व नन्दकिशोर सोनी, उसकी व उसके पुत्र जितेन्द्र ने षडयंत्र रचते हुए हमें फंसाते हुए शादी के नाम पर हमारे रूपये ऐंठ लिये हैं । आधार कार्ड भी निकाल जाली भरत के पत्ता करने मालूम हुआ कि सुमन पाण्डे पहले से शादीशुदा है और इन सभी के आधार कार्ड नाम इत्यादि सब फर्जी है। सुमन पाण्डे अब अपना व अपने पिता का नाम दुसरा बता रही है, इन सभी के आधार कार्ड फर्जी है और इनके मोबाइल नम्बर बन्द आ रहे है। इनका मकसद भोले भाले लोगो को शादी के नाम पर लूटना होता है, उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। इन सभी ने सुनियोजित षडयंत्र के तहत फर्जी तरीके से जाल में फंसाकर पूर्व से विवाहित होते हुए भी सुमन पाण्डे को अविवाहित बताकर शादी करवाकर रुपये हड़प किये और धोखधड़ी की है। यही नहीं आर्य समाज में प्रस्तुत शपथपत्र में भी सुमन पाण्डे द्वारा अपने आपको अविवाहित बताया है, जिससे स्पष्ट साबित है कि इनकी नीयत शुरू से शादी के नाम पर ठगी करने की रही है। इनके खिलाफ दर्ज केस भरत ने सुमन पाण्डे (23) पुत्री रामाघर पाण्डे, निवासी औरंगाबाद रघुनाथपुरा बिहार ,संदीप शर्मा पुत्र ननकूलाल निवासी मोहब्बतपुर पईन्सा कौशाम्बी उत्तर प्रदेश, रवि, रूबी देवी पत्नी अरूण कुमार गुप्त, निवासी डालमिया नगर, पुर्नवासी रोहतास, बिहार, नन्दकिशोर सोनी, जितेन्द्र सोनी पुत्र नन्दकिशोर सोनी, मुंजासर चौराहा के आगे, शिव मन्दिर के पास, सज्जन लीला विहार, जोधपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू; स्कूली बच्चों ने किया रिहर्सल
    Next Article
    जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में:लगातार पुलिस को दे रहा था चकमा; होटल कर्मी से की थी मारपीट

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment