Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू; स्कूली बच्चों ने किया रिहर्सल

    1 year ago

    अजमेर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होगा। इसके लिए मैदान में टेन्ट, कुर्सियां लगाने के साथ अन्य तैयारियां शुरू हो गई। स्कूली बच्चों ने भी सामूहिक व्यायाम का रिहर्सल शुरू किया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में पूर्व संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पुलिस लाइन मैदान में तैयारियां की जा रही है। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग तैयारी में जुटे है। स्कूली बच्चो को पीटी-परेड का अभ्यास करवाया जा रहा है। वहीं दुसरी ओर जिला प्रशासन टेंट लगाकर व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने मे लगा हुआ है। मौसम को देखते हुए भी प्रशासन अलर्ट है। यहां करीब तीस स्कूलों के करीब 600 बच्चे सांस्कृतिक व व्यायाम प्रदर्शन के लिए भाग ले रहे है। ------ यह खबर भी पढ़िए... किराने की दुकान से दो लाख से भरा बैग चोरी:हेलमेट लगाकर आया युवक ले गया उठाकर, वारदात सीसीटीवी में कैद अजमेर जिले के नसीराबाद में एक दुकान से 2 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। बैग दुकान के काउंटर के पास चेयर पर रखा था, जिसे हेलमेट लगाकर आया एक युवक उठाकर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पीड़ित ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    मजदूर के खाते में इतने पैसे कि गिन नहीं सकते:37 डिजिट में कैश हुआ ट्रांसफर, बैंक और इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा
    Next Article
    विवाहिता को अविवाहित बताकर कार्रवाई शादी:रात को भागते समय छत से गिरी, शादी खर्चे के भी लिए 3 लाख, केस दर्ज

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment