Search

    Select Website Language

    7 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार | सुजानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    9 months ago

    चूरू जिले की सुजानगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात साल से फरार स्थायी वारंटी हरीराम पुत्र हनुमानाराम को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ दिनेश कुमार (RPS) और वृताधिकारी दरजाराम (RPS) द्वारा किया गया, जबकि नेतृत्व पुलिस निरीक्षक बेगाराम मीणा, थानाधिकारी सुजानगढ़ के हाथों में था। थाना स्तर पर गठित विशेष टीम — कांस्टेबल विरेंद्र और राजकुमार की सक्रियता से — एनआई एक्ट के मामले में वांछित स्थायी वारंटी हरीराम की संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश की गई। अंततः उसे उसके गांव रूपेली, तहसील बीदासर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी करीब 7 वर्षों से फरार चल रहा था। सुजानगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों को सख्त संदेश देती है कि कानून से भागना आसान नहीं है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    छह साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार | सरदारशहर पुलिस की बड़ी सफलता
    Next Article
    सादुलपुर में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related Crime Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment