Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    छह साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार | सरदारशहर पुलिस की बड़ी सफलता

    1 year ago

    सरदारशहर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां छह और दस साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक चूरू श्री जय यादव (IPS) के निर्देशन में, अति पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल (RPS) और वृताधिकारी सरदारशहर सत्यपाल गोदारा (RPS) के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में गठित विशेष टीम — जिसमें हैडकांस्टेबल संजय बसेरा और हैडकांस्टेबल मंगलसिंह शामिल थे — ने लगातार प्रयासों के बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। टीम ने डकैती और अपहरण के गंभीर मामले में 10 साल से फरार सवाईसिंह पुत्र मगनसिंह को गिरफ्तार किया, जो मारपीट व छेड़छाड़ के एक अन्य प्रकरण में भी वांछित था। दूसरी ओर, चैक अनादरण के मामले में 6 साल से फरार राणुसिंह राठौड़ पुत्र रामसिंह को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, संकल्प और अपराधियों के खिलाफ कड़े रुख का परिचायक है। ऐसे प्रयासों के लिए पूरी पुलिस टीम सराहना की पात्र है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पेरिस पैरालिंपिक के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, पैरा एथलीटों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    7 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार | सुजानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Related Crime Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment