Search

    Select Website Language

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर दिए राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

    10 months ago

    राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चकचैनपुरा, मंडरायल, बिश्नोदा सहित कई गांवों में जाकर प्रभावितों से संवाद किया और उनके हालात की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी जरूरी सुविधाएं जल्द बहाल की जाएं।

    मुख्यमंत्री ने स्कूल, अस्पताल, सड़क मरम्मत और फसल गिरदावरी को प्राथमिकता देने के आदेश भी दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बाढ़ की दीर्घकालिक रोकथाम के लिए भी योजनाबद्ध रूप से कार्य कर रही है।

    राज्य सरकार की सक्रियता के चलते धौलपुर जिले में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और अब तक 2700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। सवाई माधोपुर में भी बचाव दलों द्वारा काम किया गया है और मानसरोवर बांध की बोदल पुलिया को ठीक कर यातायात बहाल कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गौतम कुमार दक, जवाहर सिंह बेढम सहित कई विधायक व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की पिकअप जब्त, एक और आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    देवेंद्र झाझड़िया ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से की मुलाकात, चूरू क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment