Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज, तहसीलदार कमलेश चेजारा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    1 hour ago

    राजगढ़ क्षेत्र में आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में राजगढ़ तहसीलदार एवं पंचायत समिति चांदगोठी के रिटर्निंग अधिकारी कमलेश चेजारा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवा की प्रार्थना सभा में पहुंचकर विद्यार्थियों और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।

    निर्वाचन विभाग की SVEEP गतिविधियों के तहत उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जागरूक करें और सभी मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप श्योराण, उप-प्रधानाचार्य संजय पूनिया सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    राजगढ़ और चूरू जिले में पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी हर गतिविधि और स्थानीय खबरों की ताजा अपडेट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बूंगी गांव का चुनावी माहौल कैसा है? ग्रामीणों ने बताया कौन जीतेगा, क्या करोड़ों का काम हुआ

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment