Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    हासियावास डैम के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी और CM भजनलाल का पुतला फूंका

    51 minutes ago

    यमुना जल प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित हासियावास डैम को लेकर किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी उपजाऊ कृषि भूमि बचाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने आज केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया।

    किसानों का कहना है कि उनकी उपजाऊ जमीन पर डैम बनने से खेती और आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने मांग की कि डैम का निर्माण उपजाऊ कृषि भूमि के बजाय बंजर भूमि पर किया जाए। किसानों ने यह सुझाव भी दिया कि जरूरत पड़ने पर चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों में अलग-अलग डैम बनाने के विकल्प पर विचार किया जाए।

    इस आंदोलन का नेतृत्व राजेशपुरा के पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह सारण और ताराचंद पूनिया कर रहे हैं। प्रदर्शन में लोकराम भादू, हरपाल, ईश्वर वालिया सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुए।

    हासियावास डैम विवाद, किसानों की मांगों और आंदोलन की हर जमीनी अपडेट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज, तहसीलदार कमलेश चेजारा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment