Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सादुलपुर की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राजगढ़, चांदगोठी और सिद्धमुख के 3 निर्दलीय BDC सदस्यों ने कांग्रेस को दिया समर्थन

    1 hour ago

    सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति चुनावों के बाद बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजगढ़, चांदगोठी और सिद्धमुख पंचायत समितियों के तीन निर्दलीय निर्वाचित बीडीसी सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

    चांदगोठी पंचायत समिति: वार्ड नंबर 06 से निर्दलीय निर्वाचित सदस्य सरती कड़वासरा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को समर्थन दिया।

    राजगढ़ पंचायत समिति: वार्ड नंबर 09 (सांखू) से निर्दलीय बीडीसी सदस्य कौशल्या श्योराण ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया।

    सिद्धमुख पंचायत समिति: वार्ड नंबर 10 (हासियावास एवं न्यागल) से निर्दलीय निर्वाचित सदस्य मांगेराम जांगिड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बताया गया है कि वे पिछले चार दशकों से भाजपा से जुड़े हुए थे।

    तीनों निर्दलीय सदस्यों के समर्थन के बाद पंचायत समितियों में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब सभी की नजरें प्रधान चुनाव और बोर्ड गठन पर टिकी हुई हैं।

    राजगढ़, चांदगोठी और सिद्धमुख में किस पार्टी का बनेगा बोर्ड? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

    सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति, प्रधान चुनाव, पंचायत समिति बोर्ड गठन और हर महत्वपूर्ण स्थानीय खबर के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ के विकास ने बीकानेर में जीता गोल्ड, आशीष ने हासिल किया सिल्वर मेडल, बॉक्सिंग में फिर चमका चूरू

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment