Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ के विकास ने बीकानेर में जीता गोल्ड, आशीष ने हासिल किया सिल्वर मेडल, बॉक्सिंग में फिर चमका चूरू

    1 day ago

    राजगढ़ की द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाजों ने बीकानेर में आयोजित 42वीं राजस्थान एलीट स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग 2026-27) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर चूरू जिले का नाम रोशन किया है। करणीसिंह स्टेडियम, बीकानेर में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अकादमी के छह मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया, जिनमें दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। विकास ने जीता गोल्ड मेडल धानोठी निवासी विकास ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जयपुर, सेमीफाइनल में अजमेर और फाइनल में जोधपुर के मुक्केबाज को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इस जीत के साथ विकास ने नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का टिकट भी पक्का कर लिया। आशीष ने हासिल किया सिल्वर मेडल अकादमी के आशीष ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर राजगढ़ में जश्न का माहौल रहा। कोच रोहित टोकस और द्रोणाचार्य अवार्डी चीफ कोच अनूप कुमार बघेला को बधाइयां दी गईं। नगरपालिका चेयरमैन राकेश पूनिया, IFCI डायरेक्टर प्रो. दिलीप पूनिया, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष विवेक पूनिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटीं। राजगढ़ के इन होनहार मुक्केबाजों को सिटी न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। राजगढ़ और चूरू की खेल प्रतिभाओं की हर गौरवशाली खबर के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ में SAMMY E-SCOOTY शोरूम का भव्य उद्घाटन, अब शहर में मिलेंगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment