Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    प्रधान चुनाव 2026: सिद्धमुख, चांदगोठी और राजगढ़ में कांग्रेस का बहुमत, क्या फिर होगा सियासी उलटफेर?

    5 hours ago

    चूरू जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह की 5 वोटों से जीत के बाद अब सभी की नजरें सिद्धमुख, चांदगोठी और राजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान चुनाव पर टिकी हुई हैं।

    तीनों पंचायत समितियों का सीटवार गणित:

    सिद्धमुख पंचायत समिति – कुल 15 सीटें

    • कांग्रेस – 13

    • भाजपा – 1

    • निर्दलीय – 1

    चांदगोठी पंचायत समिति – कुल 15 सीटें

    • कांग्रेस – 9

    • भाजपा – 4

    • निर्दलीय – 2

    राजगढ़ पंचायत समिति – कुल 17 सीटें

    • कांग्रेस – 9

    • भाजपा – 5

    • निर्दलीय – 3

    तीनों पंचायत समितियों की कुल 47 सीटों में कांग्रेस के पास 31, भाजपा के पास 10 और निर्दलीयों के पास 6 सीटें हैं।

    इन आंकड़ों के अनुसार तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास बहुमत है। हालांकि, जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम के बाद प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    क्या कांग्रेस तीनों पंचायत समितियों में अपना प्रधान बना पाएगी या चूरू जिला प्रमुख चुनाव की तरह फिर कोई सियासी उलटफेर देखने को मिलेगा? इसका जवाब मतदान और चुनाव परिणाम के बाद ही सामने आएगा।

    आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

    राजगढ़, सिद्धमुख और चांदगोठी पंचायत समिति के प्रधान चुनाव, चुनाव परिणाम और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बने रहें सिटी न्यूज़ के साथ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    चूरू जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा की कनिका सिंह 5 वोटों से विजयी

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment