Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पहले बारिश ने खेती बर्बाद की, अब परिवार उजड़ा:तलाई में डूबने से 2 स्कूली बच्चों मौत; बड़े भाई के हाथ आई छोटे की लाश

    6 months ago

    झालावाड़ के सुनेल में शनिवार को बारिश के दौरान गड्ढेनुमा तालाब में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं घटना में एक और बच्चे के डूबने की चर्चा ने पुलिस और एसडीआरएफ की मशक्कत रविवार को भी करवाई। घटना में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। दोनों बच्चे दोस्त थे और रोज साथ खेलते थे। दोनों ही परिवारों को नहीं पता था कि दोनों बच्चे स्कूल से आने के बाद गए कहां है। घटना के बाद भास्कर टीम मौके पर पहुंची और हादसे के पीछे के कारण और दोनों परिवारों का दर्द समझा...... स्कूल से आए और घर से खेलने निकल गए भास्कर टीम सबसे पहले झालावाड़ सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां घटना का शिकार हुए सामिया गांव के रोहित (12) के शव का रविवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। मॉर्च्युरी के बाहर बैठे रोहित के पिता भैरूलाल की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उन्होंने बताया- शनिवार को रोहित सुबह 7 बजे स्कूल गया था। इसके बाद हम भी खेतों में काम करने चले गए। दोपहर में रोहित के बड़े भाई परमेश्वर की तबीयत खराब हो गई थी। उसे डॉक्टर को दिखाकर घर छोड़ने के बाद फिर से खेत चला गया था। मैं किसी के खेत में काम कर रहा था। पत्नी हमारे खेत में कुएं पर गई हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे रोहित स्कूल से घर आया था और आते ही बस्ता (बैग) रखकर खेलने निकल गया। घर पर उस समय बस परमेश्वर था। शाम करीब पांच बजे गांव वालों ने कॉल कर बताया- तुम्हारा बेटा रोहित तलाई में डूब गया है। यह सब सुनते ही मैं कांपने लगा। पत्नी को कॉल किया, उसे भी नहीं था पता भैरूलाल ने बताया- गांव वालों से बेटे के डूबने की सूचना मिलते ही मैं दौड़कर पहले घर गया। पत्नी खेत से आ गई थी। उससे पूछा कि रोहित कहां है तो उसने कहा- स्कूल से आने के बाद उसे नहीं देखा। तभी सूचना मिली कि रोहित को अस्पताल लेकर गए हैं। मैं दौड़कर सुनेल स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। तब तक रोहित की सांसें चल रही थीं, लेकिन झालावाड़ अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। भैरूलाल ने बताया कि जिस तलाई में मेरे बेटे की मौत हुई है, वो करीब डेढ़ दो साल पहले ही खुदी है। इसकी खुदाई की गहराई 20 फीट से ज्यादा है, वहीं तलाई की गहराई 7 फीट है। बारिश से पहले खेती खराब हुई, अब परिवार बर्बाद हो गया भैरूलाल के बताया- खुद की एक बीघा जमीन है। ज्यादा पैदावार होती नहीं है। सोयाबीन की बिजाई की थी, मगर ज्यादा बारिश से खेतों में पानी भर गया। पूरी फसल खराब हो गई। अब उसी बारिश से भरी तलाई में नहाने गए मेरे बेटे की जान चली गई। भैरूलाल ने बिलखते हुए कहा- इस बारिश ने परिवार बर्बाद कर दिया। मैंने बेटे को सरकारी स्कूल से हटाकर प्राइवेट स्कूल में डाला था। वो पांचवीं में पढ़ रहा था। सोचा था अच्छी पढ़ाई करेगा। लेकिन हादसे ने सबकुछ छीन लिया। भैरूलाल परिवार चलाने के लिए दूसरे के खेत में भी काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिस तलाई में ये घटना हुई, वो रोहित के घर से महज 300 मीटर दूर है। कुएं पर गाय भगाने की बात कहकर गया था आकाश हादसे का शिकार हुआ दूसरा बच्चा आकाश (12) गुराडिया गांव का रहने वाला था। उनकी जमीन सामिया गांव में पड़ती है। आकाश और रोहित हमउम्र होने के साथ-साथ दोस्त थे। आकाश भी शनिवार को दोपहर एक बजे स्कूल से लौटने के बाद खेत पहुंचा था। उनके खेत का एक हिस्सा तलाई के पास है। आकाश के तलाई के पास पहुंचने के कुछ ही देर में रोहित भी वहां आ गया। इसके बाद दोनों मंदिर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। आकाश ने रोहित से कहा कि वह कुएं पर जा रहा है। अगर वहां कोई मवेशी होंगे तो उन्हें भगा देगा। इसके बाद दोनों वहां से चले गए और तलाई में पहुंच गए। नहाने उतर गए, लेकिन उन्हें गहराई का कोई अंदाजा नहीं था। इसलिए पानी में उतरते ही डूब गए। भाई बचाने उतरा, लेकिन लाश ही बाहर निकली ग्रामीणों के मुताबिक हादसे की जानकारी एक लड़के ने सबसे पहले आकाश के बड़े भाई बादल (16) को दी। बादल ने बताया कि वह खेत के पास ही मंदिर के बाहर खड़ा था। इस दौरान एक लड़का भागता हुआ उधर आया और कहा कि आकाश तलाई के पास था और उसके कपड़े वहां पड़े हुए हैं, वह डूब गया है। ये सुनकर बादल भागकर पिता के पास पहुंचा। इसके बाद दोनों तलाई पहुंचे। सबसे पहले बादल ही तलाई में आकाश को ढूंढने पहुंचा। नीचे उतरते ही उसके हाथ में आकाश का पैर आया। उसने और पिता ने उसे बाहर खींचा। इतने में तलाई के करीब पहुंची एक महिला ने भी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंचे। पुलिस को बुलाया गया और रेस्क्यू शुरू हुआ। दोनों के गांव अलग-अलग, पिता की दुकान इसलिए बच्चों में दोस्ती हादसे का शिकार हुए दोनों ही बच्चे अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। इनके स्कूल भी अलग-अलग थे। रोहित पहले सरकारी स्कूल में पढ़ता था, पर इस बार उसके पिता ने उसे गांव के ही पास निजी स्कूल में दाखिला दिलवाया था ताकि वह अच्छे से पढ़ाई कर सके। जबकि आकाश सरकारी स्कूल में ही पढ़ रहा था। उसके पिता की डेढ़ बीघा जमीन सामिया गांव में ही है। साथ ही उसके पिता वहां मंदिर के बाहर पूजा सामग्री की दुकान भी लगाते हैं। अभी परिवार मंदिर के सामने ही खेत के पास टपरी बनाकर रह रहा था। इस तरह से आकाश और रोहित की साथ खेलने के कारण दोस्ती हो गई थी। दोनों स्कूल से आने के बाद दिनभर साथ खेलते थे। किसी ने भी इस तरह की अनहोनी की कल्पना नहीं की थी। आखिर कौन था तीसरा बच्चा, दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया इस पूरी घटना में एक तीसरा बच्चा सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल, तलाई के बाहर एक अलग जोड़ी कपड़े और चप्पल मिली थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तीन बच्चे वहां डूबे हैं। शनिवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। जांच अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि बाद में ये बात सामने आई कि जिस तीसरे लड़के की बात हो रही है, वो यहां से चल गया था। अब ये बच्चा कौन था, घटना देखकर वह घबरा कर भागा, ये सब जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। इसका भी पता कर रहे हैं। वहीं हादसे का शिकार हुए दोनों परिवारों का कहना है कि तीसरा बच्चा इनके साथ ही नहाने गया था। ये दोनों पानी में उतरे और डूबने लगे तो वह घबरा गया और वहां से भाग गया। परिवार को आशंका है कि आकाश के भाई बादल को जिस बच्चे ने जानकारी दी, वही तीसरा बच्चा है। हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं एसडीआरएफ ने रविवार को भी आशंका के चलते तलाई में सर्च ऑपरेशन चलाया, हालांकि कोई नहीं मिला। यह भी पढ़ेंः झालावाड़ में 4 इंच बारिश, 3 बच्चे एनीकट में डूबे: झुंझुनूं में बहने लगे झरने; 30 जिलों में कल बारिश का अलर्ट
    Click here to Read More
    Previous Article
    आतंकियों के कब्जे में जयपुर का सीमेंट फैक्ट्री मैनेजर:महीना भर पहले गए थे अफ्रीका, पत्नी बोली- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई
    Next Article
    बेनीवाल बोले-ऊर्जा मंत्री के घर का 2 लाख बिल बकाया:स्मार्ट मीटर पैसे खाने की योजना; कांग्रेसी नेताओं को बड़े बंगले देकर व्यवस्था की

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment