Search

    Select Website Language

    सुरक्षा के लिए एकजुट हुआ धोलिया गाँव: चोरों को रोकने के लिए युवाओं ने शुरू किया 'रात्रिकालीन पहरा'; रात 10 से सुबह 4 बजे तक रहेगी गश्त

    4 months ago

    सादुलपुर के निकटवर्ती गाँव धोलिया के ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा के लिए एक बेहद सराहनीय और अनूठी मिसाल पेश की है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों और कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर सक्रिय हुए चोरों को जवाब देने के लिए गाँव के युवाओं ने स्वैच्छिक रात्रिकालीन गश्त शुरू की है।

    गाँव के दीनू राठौर ने बताया कि यह सुरक्षा पहरा प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चलेगा, जिसमें हर रोज पाँच-पाँच युवाओं की अलग-अलग टोलियाँ गाँव की गलियों में निगरानी रखेंगी। युवाओं ने इसके लिए प्रॉपर समूह बनाए हैं और अपनी बारी के अनुसार ड्यूटी देंगे। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ यह सामूहिक प्रयास गाँव में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। धोलिया गाँव की इस पहल की अब पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    रतनपुरा में मातृशक्ति की हुंकार: धरने के पांचवें दिन बड़ी संख्या में उमड़ीं महिलाएं; प्रशासन को दी 'रात-दिन' आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    धरने में अमरपुरा और चिमणपुरा के ग्रामीणों ने भी भरी हुंकार; पूर्व सांसद कसवा ने दिया आश्वासन

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment