Search

    Select Website Language

    बेनीवाल बोले-ऊर्जा मंत्री के घर का 2 लाख बिल बकाया:स्मार्ट मीटर पैसे खाने की योजना; कांग्रेसी नेताओं को बड़े बंगले देकर व्यवस्था की

    1 year ago

    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के घर का बिल 2 लाख 17 हजार 428 रुपए का बिल बकाया था। ऊर्जा मंत्री के 401 और 402 नंबर के जो बंगले हैं, उनका बिल भी बकाया चल रहा है, जो अब तक नहीं भरा गया है। यह बड़ा बिल भी इन्होंने ट्रेजरी को भरने के लिए भेजा था, लेकिन उस पर ऑब्जेक्शन लग कर आया कि हमने आपके मकान का पहले ही बिल भर दिया है। इनके तीन-तीन मकान है। बेनीवाल रविवार को जयपुर में शहीद स्मारक पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशभर में लग रहे स्मार्ट मीटर को 11 हजार करोड़ रुपए का घोटाला बताया है। उन्होंने कहा- नॉर्मल मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार किया जा सके। यह सिर्फ पैसे खाने की योजना है। बेनीवाल ने कहा- ऊर्जा मंत्री के घर जिस दिन स्मार्ट मीटर लगा। उस दिन उनके घर का बिल बकाया था। ऊर्जा मंत्री बहुत शौकीन, उनके घर का बिल ठेकेदार दे रहे बेनीवाल ने कहा- उन्होंने(ऊर्जा मंत्री) अपने मकान को बिल्कुल फाइव स्टार होटल की तरह बनाया है। 2 करोड़ रुपए खर्च करवाए हैं, जिसमें से पीडब्ल्यूडी की ओर से सिर्फ 30 से 35 लाख रुपए ही दिए गए हैं। बाकी पैसे बिजली विभाग के ठेकेदारों को देने पड़ रहे हैं। उन्होंने ठेकेदारों से कहा था कि मैं किसी तरह की कोई कमी नहीं देखना चाहता हूं। वैसे भी ऊर्जा मंत्री बहुत शौकीन है। उन्हें पैसे की कोई चिंता नहीं है। क्योंकि पैसा उनके घर का लग ही नहीं रहा है। उन्हें तो यह डर भी है कि अभी मौका है, जो करना है कर लो, भविष्य में क्या पता चुनाव जीत भी नहीं पाऊंगा। मंत्री ने खींवसर विधायक को भी बिल भरने से दी राहत बेनीवाल ने कहा- खींवसर से जो विधायक है, ऊर्जा मंत्री ने उनके परिवार को भी बिल नहीं भरने की राहत दी है। उनके पिता, भाई और खुद विधायक की पीडीसी होने के बावजूद कनेक्शन लेकर बैठे हुए हैं। ऊर्जा मंत्री ने उन्हें कह रखा है कि आप बेफिक्र रहे भजनलाल जी की सरकार में मेरे मंत्री रहते हुए आपको बिजली बिल चुकाने की कोई जरूरत नहीं है। बिजली कनेक्शन काटने के मामले में कोर्ट में लड़ाई लडूंगा हनुमान बेनीवाल ने कहा- सरकार ने मेरी साख को बिगाड़ने के लिए मेरे घर का बिजली कनेक्शन काटा है। बिजली कनेक्शन काटने के मामले को लेकर कोर्ट में लड़ाई लडूंगा। बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को बड़े बंगले देकर सरकार ने उन्हें शांत रखने की व्यवस्था और इनाम दिया है। मैं तो सड़क पर रहने वाला आदमी हूं, मेरे बच्चे नागौर पढ़ते हैं, वहां की बिजली काट दी। जबकि मैं खुद सांसद हूं, काफी सुविधाएं मेरा अधिकार है, लेकिन मुझे वह अधिकार नहीं दिए गए। जिसको लेकर भी मैं कोर्ट में कानूनी लड़ाई लडूंगा। बेनीवाल ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जो बंगले हैं, वे GAD विभाग में थे, लेकिन अब इन्हें विधानसभा पूल में कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर पैसे खाने की योजना, कंपनी की साख खराब बेनीवाल ने कहा- स्मार्ट मीटर तो सिर्फ पैसे खाने की योजना है। जैसे कई बार करते हैं न, कि सड़क को बनाकर फिर से उसे तोड़ा जाता है और फिर से नई सड़क बनाई जाती है। ठीक उसी तरह नॉर्मल मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिससे भ्रष्टाचार किया जा सके। इस पूरी स्मार्ट मीटर योजना में बड़ा घपला और घोटाला है। जिस कंपनी को इसे लगाने का ठेका दिया गया है, उसकी साख भी काफी खराब है। फिलहाल स्मार्ट मीटर की जरूरत नहीं थी। मैन्युअल मीटर की जो वर्तमान व्यवस्था है, वह बहुत ज्यादा ठीक है। क्योंकि आम आदमी उसमें अपनी समस्या भी बता सकता है। लेकिन स्मार्ट मीटर में तो ऑनलाइन मन मुताबिक बिल भेजा जाएगा। इसके लिए वर्तमान परिस्थितियों में लड़ना भी संभव नहीं है, क्योंकि जब हम जैसे लोग ही नहीं लड़ पा रहे। तो आम जनता का तो क्या हाल होगा, इससे आप खुद समझ सकते हैं। ............................. बेनीवाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... हनुमान बेनीवाल के खिलाफ एकजुट हो रहे बीजेपी-कांग्रेस के नेता!:जयपुर में विधायक आवास खाली करने के नोटिस के बाद सीएम-बेनीवाल समर्थक सोशल मीडिया पर भिड़े सांसद हनुमान बेनीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं को जयपुर में सरकारी बंगले और विधायक आवास खाली करने का नोटिस के बाद सियासी हलचल पैदा हो गई है। आदेश के अनुसार उन्हें 11 जुलाई तक आवास खाली करना होगा। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read More
    Previous Article
    पहले बारिश ने खेती बर्बाद की, अब परिवार उजड़ा:तलाई में डूबने से 2 स्कूली बच्चों मौत; बड़े भाई के हाथ आई छोटे की लाश
    Next Article
    उदयपुर में तड़के से तेज बारिश, टीडी डेम छलका:गांवों में स्कूलों में भरा पानी, झाड़ोल में दो युवक नदी में बहे, मानसी नदी में आया पानी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment