Search

    Select Website Language

    धरने में अमरपुरा और चिमणपुरा के ग्रामीणों ने भी भरी हुंकार; पूर्व सांसद कसवा ने दिया आश्वासन

    4 months ago

    सादुलपुर के रतनपुरा गांव में जल जीवन मिशन की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। अब इस लड़ाई में अमरपुरा और चिमणपुरा गांव के ग्रामीण भी अपनी समस्याओं को लेकर शामिल हो गए हैं। आज धरने में रिकॉर्ड 275 महिलाओं और 470 पुरुषों ने हिस्सा लेकर प्रशासन के खिलाफ अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

    ग्रामीण करण सिंह फगेड़िया (फौजी) ने बताया कि पूर्व सांसद रामसिंह कसवा ने ग्रामीणों की जायज मांगों को लेकर उन्हें उचित आश्वासन दिया है। हालांकि, ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि वे केवल आश्वासनों से नहीं मानेंगे; जब तक जमीन पर पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति शुरू नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रेम बिंद, हनुमान सिंह मेघवाल और पत्रकार मांगेराम सहित उपस्थित जनसमूह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुरक्षा के लिए एकजुट हुआ धोलिया गाँव: चोरों को रोकने के लिए युवाओं ने शुरू किया 'रात्रिकालीन पहरा'; रात 10 से सुबह 4 बजे तक रहेगी गश्त
    Next Article
    राजगढ़ में टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई: परिवहन विभाग ने वसूला 25 लाख का जुर्माना

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment