Search

    Select Website Language

    रतनपुरा में मातृशक्ति की हुंकार: धरने के पांचवें दिन बड़ी संख्या में उमड़ीं महिलाएं; प्रशासन को दी 'रात-दिन' आंदोलन की चेतावनी

    4 months ago

    सादुलपुर के रतनपुरा गांव में जल जीवन मिशन की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज पांचवें दिन एक नए पड़ाव पर पहुँच गया। आज के आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत गाँव की मातृशक्ति रही, जिन्होंने कड़ाके की सर्दी में भारी संख्या में पहुँचकर अपनी आवाज बुलंद की।

    धरने में शामिल महिलाओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि पानी के संकट के कारण सबसे अधिक परेशानी उन्हें झेलनी पड़ती है, इसलिए जब तक हर घर को कनेक्शन नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगी। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो वे दिन-रात के पड़ाव पर भी बैठने को तैयार हैं। इस आंदोलन को अमरपुरा गांव के ग्रामीणों का भी लगातार समर्थन मिल रहा है। विनोद देवी महला, सुमित्रा फगेडिया और सुलोचना गोदारा सहित सैकड़ों महिलाओं ने इस जल संकट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर में जनाक्रोश: लॉर्ड्स स्कूल मामले को लेकर सड़कों पर उतरा सर्व समाज; मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सुरक्षा के लिए एकजुट हुआ धोलिया गाँव: चोरों को रोकने के लिए युवाओं ने शुरू किया 'रात्रिकालीन पहरा'; रात 10 से सुबह 4 बजे तक रहेगी गश्त

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment