Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    नि:शुल्क महिला रोग शिविर सम्पन्न...

    1 year ago

    राजगढ़ सादुलपुर के जैन हॉस्पिटल में 20 जुलाई को नि:शुल्क नि:संतानता एवं महिला रोग परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया। झुंझुनूं के8 स्पार हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ.सुनिता लाम्बा ने उक्त शिविर में अपनी सेवाएं दीं।
    जैन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस कैम्प में संतान न होना, बच्चेदानी में गांठ, बार-बार गर्भपात, नलियों का बंद होना, शुक्राणुओं की कमी आदि से संबंधित 18 रोगियों की जांच के साथ चिकित्सा परामर्श दिया गया।
    अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. उर्मिल जैन ने बताया कि शिविर की सुविधाओं के प्रति लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला। उन्होंने झुंझुनूं से आए चिकित्सक व स्टाफ के प्रति आभार जताया तथा बताया कि हर माह की 20 तारीख को लगने वाला यह बारहवां निःशुल्क शिविर था।

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत को एशियन अंडर-16 वॉलीबॉल में कांस्य, सरदारपुरा के रजत धनखड़ ने बढ़ाया चूरू का गौरव
    Next Article
    निशुल्क चिकित्सा शिविर में 176 रोगियों ने उठाया लाभ...

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment