Search

    Select Website Language

    निशुल्क चिकित्सा शिविर में 176 रोगियों ने उठाया लाभ...

    9 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर के श्रीनाथजी हॉस्पिटल द्वारा 20 जुलाई को नरहड़ियान मौहल्ले में स्थित मदरसे में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 176 रोगियों ने लाभ उठाया। प्रातः शुरू हुआ चिकित्सा शिविर दोपहर तक चलता रहा जिसमें रोगियों की जांच तथा दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध रही।
    शिविर में एमडी मेडिसिन डॉ. आमिर खान, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष लाम्बा तथा डॉ. मंसूर मलिक ने सेवाएं दी।
    अस्पताल संचालक जेपी कलाल ने बताया कि उक्त शिविर का उद्देश्य महिलाओं को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना था और शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं ने लाभ भी उठाया।
    इस शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में समाजसेवी हाजी मुस्ताक कुरेशी की भागीदारी रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नि:शुल्क महिला रोग शिविर सम्पन्न...
    Next Article
    हर्ष पर्वत पर शिव मंदिर में जलाभिषेक और जीण माता मंदिर में पूजा

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment