Search

    Select Website Language

    फ्लोरिया बनी जयपुर की पहली ‘प्राइड क्वीन’:ट्रांस कम्युनिटी को समर्पित रेनबो राइट फेस्टिवल में दिखा आत्मविश्वास और रंगों का उत्सव

    10 months ago

    एलजीबीटी और ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को सामाजिक मुख्यधारा में सम्मान और समानता दिलाने की दिशा में आयोजित रेनबो राइट फेस्टिवल 2025 का समापन शानदार अंदाज में हुआ। रेनबो राइट और वसुधा जन विकास संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस 15 दिवसीय फेस्ट का मुख्य आकर्षण प्राइड क्वीन कॉन्टेस्ट रहा। जिसमें जयपुर की फ्लोरिया को प्राइड क्वीन का ताज पहनाया गया। राजापार्क निवासी फ्लोरिया पेशे से मॉडल है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इस इवेंट में प्लास्टिक सर्जन डॉ. नकुल सोमानी, मुंबई से आए एक्टर नकुल सोनी, यूएस-बेस्ड एंटरप्रिन्योर अदिति शर्मा और बिजनेसमैन नरेंद्र शेखावत ने फ्लोरिया को ताज पहनाकर सम्मानित किया। रैंप वॉक से लेकर कार रैली तक, रंग-बिरंगे अंदाज में सजा इवेंट कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के सदस्यों ने आत्मविश्वास से भरपूर रैंप वॉक किया, जिसमें उनकी रचनात्मकता और फैशन सेंस ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, जयपुर में पहली बार आयोजित प्राइड कार रैली ने शहर को इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर कर दिया। समावेशन बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ आयोजन रेनबो राइट के निदेशक शशांक वर्मा ने कहा कि यह आयोजन समाज में एलजीबीटी और ट्रांस कम्युनिटी के लिए संवेदनशीलता और समावेशन बढ़ाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि यह समुदाय फैशन, कला, सौंदर्य और रचनात्मक क्षेत्रों में गहरी पकड़ रखता है और उन्हें सही मंच और अवसर मिलने चाहिए। एलजीबीटी कम्युनिटी के लिए फ्री काउंसलिंग की ​​​​​​​एक्टर मानव सोनी ने बताया कि आज राजस्थान में कई फिल्म और फैशन प्रोजेक्ट्स हैं, जहां इस कम्युनिटी को रोज़गार के अवसर मिल सकते हैं। वहीं मनोचिकित्सक डॉ. कशिश थापर ने एलजीबीटी कम्युनिटी के लोगों के लिए फ्री काउंसलिंग की। वसुधा संस्थान की निदेशक मोना शर्मा ने जानकारी दी कि यह राजस्थान में अपनी तरह का पहला प्राइड फेस्टिवल है जिसमें राजस्थान पुलिस को भी जोड़ा गया। ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत पुलिस अधिकारियों और नोडल अफसरों को संवेदनशीलता आधारित ट्रेनिंग दी गई, ताकि ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर समझदारी और संवेदना के साथ कार्रवाई की जा सके। कम्युनिटी अचीवर्स को किया गया सम्मानित ​​​​​​​कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ट्रांसजेंडर अचीवर्स को सम्मानित किया गया। यह पहल न केवल उन्हें समाज में पहचान देने की दिशा में कारगर रही, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जगुआर क्रैश में शहीद ऋषिराज की पार्थिव-देह आज पहुंचेगी गांव:चूरू में एयरफोर्स का फाइटर जेट गिरा था, शादी के लिए लड़की देख रहे थे घरवाले
    Next Article
    ससुर से सीखी रेसिपी, खाने वालों की लगती है लाइन:जयपुर की मशहूर घी दाल, पीतल के बर्तन में डबल तड़का बढ़ाता है स्वाद

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment