Search

    Select Website Language

    जगुआर क्रैश में शहीद ऋषिराज की पार्थिव-देह आज पहुंचेगी गांव:चूरू में एयरफोर्स का फाइटर जेट गिरा था, शादी के लिए लड़की देख रहे थे घरवाले

    10 months ago

    चूरू में वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट क्रैश में पाली के फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा (23) भी शहीद हुए हैं। गुरुवार (आज) को उनकी पार्थिव देह पाली जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सुमेरपुर के खिंवादी गांव लाई जाएगी। यहीं सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा। परिवार वाले ऋषिराज की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। शहीद ऋषिराज सिंह के पिता जसवंत सिंह होटल व्यवसायी हैं, जबकि माता भंवर कंवर गृहिणी हैं। छोटा भाई युवराज सिंह जोधपुर के DPS स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। ऋषिराज सिंह की पार्थिव देह जोधपुर से गुरुवार सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों की जांच के बाद रवाना की जाएगी। जोधपुर, रोहट, पाली, सुमेरपुर होते हुए खिंवादी गांव पहुंचेगी। गांव में शहीद के परिजन और समाज के लोग जुटने शुरू हो गए हैं। चूरू में क्रैश हुआ फाइटर जेट चूरू के राजलदेसर इलाके में 9 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया था। हादसे में पायलट लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) और को-पायलट ऋषिराज सिंह देवड़ा शहीद हो गए थे। लोकेंद्र रोहतक (हरियाणा) के रहनेवाले थे। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा मिला। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है। मोशन ग्राफिक्स में देखें हादसा कैसे हुआ..
    Click here to Read More
    Previous Article
    सीएम बोले-मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र:डबल इंजन की सरकार प्रदेश में मंदिर और तीर्थ स्थलों का विकास करवा रही
    Next Article
    फ्लोरिया बनी जयपुर की पहली ‘प्राइड क्वीन’:ट्रांस कम्युनिटी को समर्पित रेनबो राइट फेस्टिवल में दिखा आत्मविश्वास और रंगों का उत्सव

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment