Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डकैती और सामूहिक दुष्कर्म वारदात की मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार

    6 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में 29/30 जून की आधी रात के बाद हुई डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की मुख्य आरोपी को राजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 48 वर्षीया मास्टरमाइंड बिमला बावरी पत्नी धर्मेंद्र बावरी को पुलिस ने अनुसंधान करते-करते पंजाब के रामपुरा फूल (भटिंडा) से गिरफ्तार किया है। रतनपुरा की ढाणी में रहने वाले एक घर में घुसकर 6 हथियारबंद लोगों ने डकैती की देने के साथ-साथ एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस संगीन मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को तो 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मास्टरमाइंड बिमला बावरी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर थी। विमला बावरी पूर्व में गिरफ्तार आरोपी संजय की मां है और इसका रतनपुरा गांव की ढाणी में आना-जाना रहता था। उसी के कारण बदमाशों ने लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

    Click here to Read More
    Previous Article
    लोकसभा में सांसद राहुल कस्वां ने उठाया इंदिरा गांधी नहर में प्रदूषण और कैंसर का मुद्दा
    Next Article
    Yotube Vedio

    Related Crime Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment