Search

    Select Website Language

    लोकसभा में सांसद राहुल कस्वां ने उठाया इंदिरा गांधी नहर में प्रदूषण और कैंसर का मुद्दा

    10 months ago

    चूरू युवा सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार को लोकसभा में नियम-377 के तहत्त इंदिरा गांधी नहर में प्रदूषण एवं उससे बढ़ती कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का मुद्दा उठाया। उन्हाेंने कहा कि राजस्थान के हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू सहित कई जिले इंदिरा गांधी नहर से आने वाले जल पर निर्भर हैं। यह जल, पंजाब के उन क्षेत्रों से होकर आता है जहां भारी मात्रा में रासायनिक कीटनाशकों, उर्वरकों और जहरीले रसायनों का प्रयोग किया जाता है। परिणामस्वरूप, यह जल राजस्थान पहुंचते-पहुंचते प्रदूषित हो चुका होता है। साथ ही कई औद्योगिक संस्थानों का अपशिष्ट भी इस पानी में प्रवाहित होने से नहर बड़े पैमाने पर प्रदूषण का शिकार हो रही है़ इस नहरी जल का उपयोग सिंचाई और दैनिक जरूरतों के लिए किया जाता है, जिससे स्थानीय खाद्य श्रृंखला में विषैले तत्व प्रवेश कर रहे हैं। हाल के वर्षों में इन जिलों में कैंसर, यकृत (लिवर), त्वचा और किडनी से संबंधित बीमारियों के मामलों में असामान्य वृद्धि देखी गई है। यहां तक कि कई गांवों को अब "कैंसर बेल्ट" के नाम से जाना जाने लगा है। चूंकि यह बड़े क्षेत्र में व्यापक जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है; अत: सरकार इस नहर के जल की गुणवत्ता की नियमित रूप से वैज्ञानिक जांच करवाए और प्रदूषण को रोकने का इंतजाम करते हुए जल के ट्रीटमेंट की विशेष व्यवस्था करे। साथ ही कैंसर प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएं। सांसद ने कहा कि पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग पर निगरानी के लिए संयुक्त प्रणाली बनाई जाए और इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान और वैकल्पिक जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति बनाई जाए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    हर्ष पर्वत पर शिव मंदिर में जलाभिषेक और जीण माता मंदिर में पूजा
    Next Article
    डकैती और सामूहिक दुष्कर्म वारदात की मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार

    Related Politics Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment