Search

    Select Website Language

    वन विभाग:सज्जनगढ़ बायोपार्क और किले का अब एकसाथ ले सकेंगे टिकट, 3 पैकेज बनाए, दो टिकट संभालने से मुक्ति मिलेगी, काउंटर पर भीड़ भी कम होगी

    10 months ago

    सज्जनगढ़ सेंचुरी में किले और बायो पार्क घूमने के लिए पर्यटकों काे अब अलग-अलग टिकट नहीं खरीदने पड़ेंगे। वन विभाग दोनों के टिकट काे मिलाकर एक टिकट जारी करेगा। इसके लिए अलग-अलग पैकेज बनाए गए हैं। इसके तहत दोनों के बिना वाहन, फिर बाइक या कार सहित अन्य वाहनों के साथ टिकट को शामिल किया गया है। नए बदलाव के बाद पर्यटकों काे दाे-दाे टिकट संभालने से मुक्ति मिलेगी। काउंटर पर भीड़ भी कम हाेने की उम्मीद भी है। मौजूदा व्यवस्था के तहत नए बदलाव में भी दोनों के अलग-अलग और बिना वाहन के भी टिकट लिए जा सकेंगे। बाइक और कार से जाने वाले पर्यटकों की संख्या के हिसाब से उनका टिकट बनेगा। रोजाना दो हजार पर्यटक पहुंचते हैं घूमने अभी बायो पार्क में प्रति भारतीय पर्यटक का टिकट 43 रु., विदेशी का 30.95 और विद्यार्थी का टिकट 17.38 रुपए एंट्री टिकट है। इसी तरह सज्जनगढ़ सेंचुरी में प्रति भारतीय का टिकट 174.13 रुपए, विदेशी का 568.75 रुपए और विद्यार्थी का 61.37 रुपए है। कार के सभी से 338.25 रुपए व बाइक के 71.75 रुपए लिए जाते हैं। दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। डीएफओ यादवेंद्र सिंह चूंडावत ने बताया कि टिकट की दरें फाइनल करने के लिए मुख्यालय काे प्रपोजल बनाकर भेज दिया है। विभाग की ओर से अन्य जगहों पर भी इसी तरह से बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि बायो पार्क में रोजाना 400 से ज्यादा और सज्जनगढ़ सेंचुरी में रोजाना करीब डेढ़ हजार पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। टिकट वाहन के चार्ज सहित या बिना चार्ज वाला भी मिलेगा
    Click here to Read More
    Previous Article
    आषाढ़ लबालब:220 मिलीमीटर बारिश, औसत से 90 और पिछले साल से 106 मिलीमीटर तक ज्यादा
    Next Article
    सलमान खान वाली ‘बीमारी दर्द देने वाली:ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया डिजीज से चेहरे पर बिजली के झटके जैसा एहसास... एसएमएस में हर माह 10 केस

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment