Search

    Select Website Language

    आषाढ़ लबालब:220 मिलीमीटर बारिश, औसत से 90 और पिछले साल से 106 मिलीमीटर तक ज्यादा

    10 months ago

    आषाढ़ लगभग बीत चुका। एक दिन बाकी है। शुक्रवार से सावन शुरू होगा। आषाढ़ में प्री-मानसून की बारिश हुई, फिर मानसून की। मानसून ने तय समय 25 जून से 7 दिन पहले 18 जून को दस्तक दी। आषाढ़ तक की तो सभी आशाएं पूरी कर दीं। एक जून से 9 जुलाई तक के 39 दिनों में 220.7 मिमी पानी बरसा, जबकि इस समय तक औसत 130.4 मिमी गिरना था। यानी औसत से 90.3 मिमी (69%) अधिक मिला। पिछले साल मानसून तय समय पर 25 जून को आया था। तब एक जून से 9 जुलाई तक 114 मिमी पानी गिरा था। यह इस साल से 106.7 तथा औसत स्तर से 16.4 मिमी कम रहा। पिछले साल प्री-मानसून (एक से 25 जून) के बीच और फिर मानसून के शुरुआती दिनों में बारिश कम होने से यह स्थिति बनी। इस साल अच्छी बारिश का असर हमारे जलाशयों पर भी पड़ा। पिछोला (स्वरूप सागर) का स्तर बुधवार को 10 फीट पर पहुंच गया। मानसून सीजन में पहली बार सुबह 11:30 बजे लिंक नहर का गेट एक फीट खोला गया और फतहसागर में पानी छोड़ा गया। पिछले साल अगस्त के आखिरी दिन 30 तारीख को 10 फीट पानी हुआ था। उसी दिन गेट खोले थे। इस बार एक माह बीस दिन पहले ही गेट खुल गए। पांच जिलों के जलाशय पिछले साल से 14% तक ज्यादा भरे उदयपुर जोन में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सलूंबर, राजसमंद सहित 5 जिले शामिल हैं। उदयपुर के 33 सहित सभी में छोटे-बड़े 178 बांध-झीलें हैं। कुल भराव क्षमता 1850.69 मिलियन घन मीटर (एमक्यूएम) है। अभी ये 664.2 एमक्यूएम भरे हैं यानी 36 फीसदी तक पानी है। पिछले साल 9 जुलाई तक 21 फीसदी तक यानी 395 एमक्यूएम पानी था। इस साल 14 फीसदी ज्यादा है। इन सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश से बांधों में आवक बढ़ी है। पिछोला पानी देते-देते 2 इंच खाली, पर फतहसागर यथावत सुबह 11:30 बजे स्वरूप सागर लिंक नहर के गेट खोलकर पानी फतहसागर में डायवर्ट करने के बाद पिछोला का जलस्तर 2 इंच कम हुआ। यह 9.10 फीट रह गया। हालांकि, फतहसागर का जलस्तर 13 फीट के मुकाबले 6.3 फीट पर स्थिर रहा। तेज बारिश का दौर थमने से कैचमेंट एरिया से पानी की आवक भी कम हो गई है। पिछोला में सीसारमा से 1.6 फीट की आवक है। मंगलवार को यह 2 फीट बह रही थी। नांदेश्वर चैनल में भी 1.6 फीट पानी की आवक है। शहर में 3 दिन बाद बुधवार सुबह कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। दिन का तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 31.6 डिग्री पर पहुंच गया। रात के पारे में बदलाव नहीं हुआ। यह 25 डिग्री पर टिका रहा। आगे क्या: 11-12 को भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र प. बंगाल के ऊपर बना है। मानसून ट्रफ लाइन पंजाब-हरियाणा से गुजर रही है। 11-12 जुलाई उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    आज गुरु पूर्णिमा:प्रदेशभर में 507 संत-गुरुओं का सम्मान करेगा देवस्थान विभाग, 2100 सहित 5 वस्तुएं देंगे, उदयपुर में 15 सम्मानित होंगे
    Next Article
    वन विभाग:सज्जनगढ़ बायोपार्क और किले का अब एकसाथ ले सकेंगे टिकट, 3 पैकेज बनाए, दो टिकट संभालने से मुक्ति मिलेगी, काउंटर पर भीड़ भी कम होगी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment