Search

    Select Website Language

    सवाई माधोपुर के पुराने शहर में बढ़ रही है चोरी:राजबाग इलाके में सरकारी ट्यूबवेल का केबल काट ले गए चोर

    10 months ago

    सवाई माधोपुर की पुरानी शहर में चोरों का आतंक छाया हुआ है। यहां आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार रात को चोरों ने राजबाग की इलाके के तेलन पंसेरी बालाजी के पास संचालित नगर परिषद की बोरिंग के तार काट ले गए। घटना का पता लोगों को गुरुवार सुबह चला। बढ़ रही चोरी की वारदातें स्थानीय निवासी राजेश मीणा ने बताया कि राजबाग इलाके में नगर परिषद की ओर से एक सरकारी ट्यूबवेल संचालित है। जिससे मोहल्लेवासी पानी भरते हैं। कल पानी भरने के बाद वह मोटर बंद कर घर चले गए थे। जिसके बाद आज सुबह वह बोरिंग चलाने पहुंचे तो यहां बोरिंग का तार कटा हुआ मिला। अज्ञात चोर यहां से बोरिंग का तार चुरा कर फरार हो गए। जिससे उन्हें उनकी पेयजलापूर्ति बाधित हो गई है। मीणा ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द शहर में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। मीणा ने कहा कि इससे पहले भी यहां बोरिंग से 2 साल पहले चोर केबल चुरा कर ले गए थे। जिसका आज तक कोई पता नहीं लग पाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोर मंदिर, घरों और दुकानों को निशाना बना चुके हैं। यहां चोरी की की वारदातें हो चुकी है। जिनका खुलासा नहीं हो पाया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    बीकानेर में तापमान में गिरावट:दो दिन की हल्की बारिश ने चार डिग्री गिराया पारा, आज भी रिमझिम की उम्मीद
    Next Article
    भीलवाड़ा में आज नहीं आएगा चंबल का पानी:भुंजरकला क्षेत्र में पावर फॉल्ट, आरोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सप्लाई बाधित

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment