Search

    Select Website Language

    भीलवाड़ा में आज नहीं आएगा चंबल का पानी:भुंजरकला क्षेत्र में पावर फॉल्ट, आरोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सप्लाई बाधित

    1 year ago

    भीलवाड़ा जिले में चंबल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के तहत होने वाली पानी की सप्लाई गुरुवार को बाधित रहेगी। भुंजरकला क्षेत्र में पावर फॉल्ट होने का कारण आरोली स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) की जलापूर्ति प्रभावित हुई है। अजमेर डिस्कॉम द्वारा फॉल्ट को ठीक करने के प्रयास जारी हैं लेकिन इसके चलते 10 जुलाई को भीलवाड़ा शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति में व्यवधान रहेगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि बुधवार 9 जुलाई को सुबह 10:40 बजे से भुंजरकला में पावर फाल्ट हो गया था, जिसे अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा सही करने के प्रयास किए जा रहे है । इस फाल्ट के कारण डब्ल्यूटीपी आरोली प्लांट पर पानी की सप्लाई बाधित है। इसके चलते भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले की गुरुवार 10 जुलाई की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सवाई माधोपुर के पुराने शहर में बढ़ रही है चोरी:राजबाग इलाके में सरकारी ट्यूबवेल का केबल काट ले गए चोर
    Next Article
    मौंक और कलापुरा को जोड़ बनाई नई ग्राम पंचायत:पर कोर्ट ने लगाई रोक,13 फरवरी 2025 को ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग ने निर्देश किए थे जारी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment