Search

    Select Website Language

    बीकानेर में तापमान में गिरावट:दो दिन की हल्की बारिश ने चार डिग्री गिराया पारा, आज भी रिमझिम की उम्मीद

    10 months ago

    मानसून की एंट्री के बाद बीकानेर में रिमझिम बारिश का दौर पिछले दो दिन से चल रहा है। इससे अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है। उधर, बादलों की आवाजाही के बीच बीकानेर में गुरुवार को भी रिमझिम बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने सात बजे जारी चेतावनी में बीकानेर जिले के बजाय आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। संभाग के हनुमानगढ़ में बारिश हो सकती है, वहीं निकटवर्ती जिले नागौर पर भी बारिश के बाद मंडरा रहे हैं। बीकानेर जिले में बारिश की संभावना सुबह जारी नहीं की गई, लेकिन दोपहर तक हल्की रिमझिम बारिश फिर से उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में बीकानेर का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिनों चालीस डिग्री सेल्सियस तक था। वहीं रात का पारा ज्यादा नहीं गिरा है। रात में 29.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। उधर, बुधवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर से प्रशासन की पोल खुल गई। जगह-जगह जमा पानी की निकासी कई घंटे बाद भी नहीं हुई। जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन का काम चल रहा है, वहां किसी बड़े हादसे की आशंका अब तक बनी हुई है। आठ दस फीट गहरे गड्‌ढों को पहले खुला छोड़ रखा था, जिसके आगे महज कपड़े लगाकर ट्रेफिक रोकने का प्रयास हो रहा है। तेज बारिश में ये गड्‌ढे जानलेवा बन सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सभापति ने अहिछत्रपुर कॉलोनी की जमीन का लिया जायजा:एक दर्जन कॉलोनियों का किया दौरा, क्षतिग्रस्त सड़कें दोबारा बनाने के निर्देश
    Next Article
    सवाई माधोपुर के पुराने शहर में बढ़ रही है चोरी:राजबाग इलाके में सरकारी ट्यूबवेल का केबल काट ले गए चोर

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment