Search

    Select Website Language

    सादुलपुर GRP की बड़ी कार्रवाई: जहर खुरानी मामले में लंबे समय से फरार महिला आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

    4 months ago

    सादुलपुर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने जहर खुरानी के एक गंभीर मामले में फरार चल रही महिला आरोपी अंजू को लुधियाना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सतीश कुमार यादव ने बताया कि 21 सितंबर को गोगामेड़ी रेलवे स्टेशन पर बठिंडा की एक महिला श्रद्धालु को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया था।

    वारदात के एक आरोपी संजय बाल्मीकि को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी, जबकि अंजू अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थी। जीआरपी एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से इसे दबोचा। आरोपी महिला खानाबदोश की तरह रहती है और बठिंडा, लुधियाना, चंडीगढ़ जैसे शहरों में सक्रिय रहती है। पुलिस अब महिला से अन्य वारदातों और किसी बड़े गिरोह के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर-चूरू हाईवे पर दर्दनाक हादसा: जयपुरिया खालसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
    Next Article
    सादुलपुर: बेवड़ गाँव में बीमा कंपनी के कर्मचारी को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, पुलिस ने देर रात छुड़वाया

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment