Search

    Select Website Language

    सादुलपुर: बेवड़ गाँव में बीमा कंपनी के कर्मचारी को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, पुलिस ने देर रात छुड़वाया

    4 months ago

    सादुलपुर के निकटवर्ती गाँव बेवड़ में बीती रात्रि एक बीमा कंपनी के कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति खेतों में फोटो खींचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान नेता सुनील पूनिया ने बताया कि युवक बिना किसी पूर्व सूचना या सरकारी आदेश के रात के अंधेरे में खेतों के अंदर फोटो खींच रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर बिठा लिया और पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

    ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि बीमा कंपनी के लोग रात में गुपचुप तरीके से फोटो खींचकर फसलों के साथ हेरफेर करते हैं—जैसे चने की फसल की जगह सरसों और सरसों की जगह चने की बुवाई दिखाकर किसानों के बीमा दावों को प्रभावित किया जाता है। माहौल गर्माता देख सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को ग्रामीणों से छुड़वाकर ले गई। किसानों ने इस पूरी प्रक्रिया पर कड़ा ऐतराज जताया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर GRP की बड़ी कार्रवाई: जहर खुरानी मामले में लंबे समय से फरार महिला आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार
    Next Article
    सादुलपुर लोक अदालत में सुखद मिलन: 3 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुलाकर पहनाई एक-दूसरे को माला

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment