Search

    Select Website Language

    सादुलपुर-चूरू हाईवे पर दर्दनाक हादसा: जयपुरिया खालसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

    4 months ago

    राजगढ़-सादुलपुर से चूरू की ओर जाने वाले हाईवे पर जयपुरिया खालसा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक का चेहरा पहचान पाना मुश्किल हो रहा है; मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही हाईवे एम्बुलेंस के चिकित्सा प्रभारी नरेश कुमार और चालक योगी मौके पर पहुँचे और शव को राजगढ़ के उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर में 8वीं जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आगाज: विधायक मनोज न्यांगली ने किया उद्घाटन
    Next Article
    सादुलपुर GRP की बड़ी कार्रवाई: जहर खुरानी मामले में लंबे समय से फरार महिला आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment