Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सादुलपुर में 8वीं जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आगाज: विधायक मनोज न्यांगली ने किया उद्घाटन

    9 months ago

     सादुलपुर के अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान में 8वीं जूनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुमित्रा पुनिया, CBE0 डॉ. सुमन जाखड़ और पूर्व जिला प्रमुख सुरेन्द्र स्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 16 गर्ल्स और 16 बॉयज की टीमों के करीब 160 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। विधायक न्यांगली ने खेल में निष्पक्षता पर जोर दिया और खिलाड़ियों की बकाया प्रोत्साहन राशि जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया। डॉ. सुमन जाखड़ ने कहा कि खिलाड़ी मैदान से या तो जीत ले जाता है या अनुभव। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    दादरेवा-धोलिया सेउवा मार्ग एक साल से बदहाल: कीचड़ में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    सादुलपुर-चूरू हाईवे पर दर्दनाक हादसा: जयपुरिया खालसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment