Search

    Select Website Language

    सादुलपुर लोक अदालत में सुखद मिलन: 3 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुलाकर पहनाई एक-दूसरे को माला

    4 months ago

     सादुलपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मानवीय संवेदनाओं की एक बेहद सुखद तस्वीर सामने आई है। यहाँ पिछले तीन वर्षों से पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) मुनेश चंद यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी समझ दिखाते हुए फिर से साथ रहने का फैसला किया।

    न्यायालय परिसर में ही दंपती ने एक-दूसरे को माला पहनाकर गिले-शिकवे दूर किए, जिसके बाद उन्हें खुशी-खुशी ससुराल के लिए विदा किया गया। इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी तेजपाल पुनिया, पूर्व बार अध्यक्ष राकेश पुनिया सहित कई अधिवक्ताओं ने दंपती को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह सुखद अंत लोक अदालत की सार्थकता और न्यायिक संवेदनशीलता का बड़ा उदाहरण बना।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर: बेवड़ गाँव में बीमा कंपनी के कर्मचारी को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, पुलिस ने देर रात छुड़वाया
    Next Article
    सादुलपुर में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का समापन: जयपुर का दबदबा, बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीता खिताब

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment