Search

    Select Website Language

    संत की प्रेरणा से बदली दिशा:डॉक्टर माथुर ने 4 साल में 10 हजार निशुल्क डायलिसिस किए, 2500-3000 रुपए आता है एक पर खर्च

    1 year ago

    गोवर्धन पीठाधीश्वर कृष्णदास कंचन महाराज से डाॅ. पीयूष माथुर ऐसे प्रेरित हुए कि उन्होंने जीवन की दिशा ही बदल दी। 4 साल पहले उन्होंने जुलाई 2021 में लोगों के फ्री डायलिसिस करने का निर्णय लिया। अब तक 10,000 फ्री डायलिसिस कर चुके हैं। अब वे हर माह 200 से ज्यादा फ्री डायलिसिस कर रहे हैं। श्याम नगर थाने के पास स्थित इस निशुल्क डायलिसिस सेंटर का नाम भी उन्होंने महाराज के नाम से श्री कंचन डायलिसिस सेंटर ही रखा है। बता दें कि किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में एक डायलिसिस कराने में 2500 से 3000 रु. खर्चा आता है। 5 डायलिसिस मशीन हैं सेंटर में जब संत ने पुत्र घोषित किया उस पल लिया निर्णय डाॅ. माथुर बताते हैं कि वर्ष 2018 में कृष्णदास कंचन महाराज किडनी की परेशानी लेकर दुर्लभजी अस्पताल आए थे। वे 3 महीने तक इलाज के लिए आते रहे। एक दिन शिष्यों के सामने मुझे अपना पुत्र घोषित कर दिया। उसी दिन से निशुल्क डायलिसिस सेंटर खोलने का निर्णय लिया। उनका अप्रैल 2019 में देवलोक गमन हो गया। सेवा के लिए तीन लोगों ने बनाया ट्रस्ट इसके लिए महाराज के नाम से श्रीकृष्ण कंचन सेवा ट्रस्ट बनाया। डाॅ. माथुर के साथ रश्मि माथुर और भवनेश शर्मा ट्रस्टी हैं। रश्मि पूरे सेंटर का एडमिनिस्ट्रेशन देखती हैं, जबकि शर्मा टेक्नीकल पार्ट को संभालते हैं। सेंटर संचालन के लिए कमेटी बना रखी है। चेयरमैन विनय चौरड़िया, संयोजक नितिन चौरड़िया हैं। इन दोनों पिता-पुत्र ने सेंटर चलाने के लिए अपनी जमीन निशुल्क दी है। कौन करा सकता है डायलिसिस क्या चाहिए- डॉक्टर के पर्चे सहित पूरी मेडिकल रिपोर्ट। आधार कार्ड, स्थान प्रूफ, इनकम सोर्स प्रूफ निशुल्क डायलिसिस के लिए किनसे कर सकते हैं संपर्क 8005566014
    Click here to Read More
    Previous Article
    प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022:अर्थशास्त्र का लीक पेपर 15 से 20 लाख रुपए में खरीदा था, कोचिंग संचालकों के साक्ष्य मिले, पूछताछ में और खुलासे होंगे
    Next Article
    फल की कीमत में गिरावट:सुपर फ्रूट एवोकैडो ड्यूटी फ्री और समुद्री मार्ग से आने से भाव 300 रुपए किलो आए, पहले 1100 रुपए किलो तक बिकता था

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment