Search

    Select Website Language

    फल की कीमत में गिरावट:सुपर फ्रूट एवोकैडो ड्यूटी फ्री और समुद्री मार्ग से आने से भाव 300 रुपए किलो आए, पहले 1100 रुपए किलो तक बिकता था

    1 year ago

    सुपर फ्रूट की श्रेणी में आने वाला एवोकैडो ड्यूटी फ्री होने और समुद्री मार्ग से आने के कारण अब आम लोगों की जद में आने लगा है। क्योंकि 1100 से 1500 किलो के भाव में बिकने वाला ये फल अब 300 रुपए किलो थोक में बिक रहा है।अगर हम सुपर फ्रूट की श्रेणी की बात करें तो इसमें कीवी, ड्रेगन और एवोकैडो आते हैं। इन सभी फ्रूट में लो शुगर लेवल और हाई ऑक्सीडेंट होता है। जयपुर की मुहाना मंडी में इस बार एवोकैडो की आवक ज्यादा हो रही है। वजह यह है कि तंजानिया और केन्या से बमुश्किल आने वाला यह फल समुद्री मार्ग खुलने से अब यहां से आना आसान हो गया है, जिसकी वजह से बड़ी तादात में एवोकैडो आ रहा है। यहीं वजह है कि सुपर फ्रूट की श्रेणी में आने वाले एवोकैडो अपने सबसे निचली स्तर के भाव में है। बतादे कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इसकी आवक इतनी ज्यादा रही हो और भाव नीचे आए हो। मुहाना मंडी के व्यापारी पूरण सिंह शेखावत ने बताया कि हवाई मार्ग से आने वाला एवोकैडो समुद्री मार्ग से आने लगा है। क्योंकि हवाई मार्ग से आने वाला एवोकैडो न्यूजीलैंड और यूएस से आ आता था। इस पर ड्यूटी लगने के कारण इसके भाव दोगुने से ज्यादा हो जाते थे। मार्ग बदला तो सस्ता हुआ सामान्य दिनों में एवोकैडो के 10 किलो वाले 394 बॉक्स का डेली का व्यापार मंडी से होता था, लेकिन अब इस का इजाफा हुआ है। सुपर फ्रूट में आने वाले फल का भाव कम होने से कीवी और ड्रेगन फ्रूट की सेल पर हालांकि कोई फर्क नहीं पड़ा है। अब सस्ता होने के कारण इसकी खरीद भी इसके बराबर पहुंच गई है। क्योंकि डॉक्टर कई बार बीमारों को इस फल का सेवन करने के लिए कहते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    संत की प्रेरणा से बदली दिशा:डॉक्टर माथुर ने 4 साल में 10 हजार निशुल्क डायलिसिस किए, 2500-3000 रुपए आता है एक पर खर्च
    Next Article
    कृष्णानंद गिरि महाराज की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम हुए

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment