Search

    Select Website Language

    सीकर में कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव:केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की; 11 मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करेंगे

    1 year ago

    अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सीकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग कांटा से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, समान काम-समान वेतन, और संविदा नियुक्तियों को बंद करने जैसी मांगों को लेकर अपना आक्रोश जताया। महासंघ के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
    Click here to Read More
    Previous Article
    अजमेर में एक ही रात में 6 जगहों पर चोर:दुकानों, घरों और मंदिर में की वारदात, CCTV में कैद हुए बदमाश
    Next Article
    जिला कलेक्टर पाली से मिले अमरइंद्रा नगरवासी:बोले- ऊंचे हाई टेंशन टावर का काम रुकवाया जाए नहीं तो उन्हें नहीं मिलेंगे मकानों के पट्‌टे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment