Search

    Select Website Language

    अजमेर में एक ही रात में 6 जगहों पर चोर:दुकानों, घरों और मंदिर में की वारदात, CCTV में कैद हुए बदमाश

    1 year ago

    अजमेर जिले के श्रीनगर में गांव कानपुर में बीती रात चोरों ने 6 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीन चोरों ने कई घरों और दुकानों में चोरी की और फरार हो गए। एक दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हुई है। श्रीनगर थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले बीच बाजार में स्थित हरिराम चौधरी की दुग्ध डेयरी को निशाना बनाते हुए गल्ले में रखे 20 हजार चुराकर फरार हो गए। इसके बाद हरिओम पारीक की परचूनी की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान ले गए। कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी चुराई चोरों ने बाजार में स्थित शंकर पारीक की परचूनी दुकान को भी निशाना बनाते हुए दुकान में रखें दहेज का कीमती सामान और नकदी चोरी कर लिया। इसके साथ दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी चुराई गई। बाजार में चोरी करने के बाद गांव के 3 मंदिरों के दान पात्र से रुपए चुरा कर ले गए। बाद में कई मकान को बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर वारदात को भी अंजाम दिया। डेयरी में लगे सीसीटीवी में चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। मामले में पीड़ितों की ओर से श्रीनगर थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ( इनपुट- योगेश कुमावत,श्रीनगर) ........... पढें ये खबर भी.... 275 करोड़ खर्च कर बनाया रामसेतु ब्रिज बंद:कल अगली सुनवाई, ट्रैफिक कंट्रोल करना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी अजमेर के लिए लाइफ लाइन माने जाने वाले एलिवेटेड रोड (रामसेतु) के सड़क धंसने के मामले में लगाई गई जनहित याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 11 जुलाई तक ब्रिज पर आवागमन बंद करने के आदेश दिए। बुधवार देर शाम जिला कलेक्टर के आदेश पर ब्रिज की चारों भुजाओं को बंद कर दिया गया। आवागमन कल तक बंद रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाली में सड़क हादसे में 2 टोलकर्मी घायल:सड़क पर पड़े टायर से टकराई बाइक, नीचे गिर हुए घायल
    Next Article
    सीकर में कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव:केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की; 11 मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करेंगे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment