Search

    Select Website Language

    जिला कलेक्टर पाली से मिले अमरइंद्रा नगरवासी:बोले- ऊंचे हाई टेंशन टावर का काम रुकवाया जाए नहीं तो उन्हें नहीं मिलेंगे मकानों के पट्‌टे

    1 year ago

    पाली शहर के बागडिय़ा रोड स्थित अमर इंद्रा नगर स्थित कच्ची बस्ती के लोगों ने 42 फीट ऊंचे हाई टेंशन टॉवरों को लगाए जाने का विरोध जताते हुए हटाने की मांग की। पूर्व पार्षद फकीर मोहम्मद का कहना है कि टावरों पर हाई टेंशन लाइन डालने से दुर्घटना का खतरा रहेगा। उनके पट्टों की फाइलें नगर निगम पाली में विचाराधीन हैं। अगर टावर और हाई टेंशन लाइन लग गई तो भविष्य में उन्हें पट्टे भी जारी नहीं हो पाएंगे। मोहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट में आकर प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से हाई टेंशन लाइन का काम रुकवाया जाए ताकि उनके जान-माल की सुरक्षा हो सके और भविष्य में पट्टा मिलने का रास्ता साफ रह सके। इस दौरान मदनलाल, तुलसाराम, राणाराम, सोनू बंजारा, राजू, सोनाराम, दुर्गादेवी, नूजा देवी, कमलादेवी सहित कई मोहल्लावासी मौजूद रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सीकर में कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव:केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की; 11 मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन करेंगे
    Next Article
    भैंरो दरवाजे के पास सड़क पर आया हिरण का बच्चा:टक्कर लगने के बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, रेस्क्यू किया

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment