Search

    Select Website Language

    रात को अलवर शहर व सोडावास में 61 मिमी बारिश:शहर की सड़कें डूब गई, कच्ची कॉलोनियों से निकल नहीं सके लोग

    1 year ago

    अलवर शहर व सोडावास में बुधवार रात को अच्छी बारिश हुई। करीब 61 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर की जनता कॉलोनी सहित कई कच्ची कॉलोनियों में रोड पर कीचड़ जमा हो गया। गुरुवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। जब भी तेज बारिश आती है तो कुछ कॉलाेनियों का बुरा हाल हो जाता है। आमजन का निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश होने से जयसमंद में भी थोड़ा बहुत पानी आया है। आगामी दिनों में तेज बारिश होने पर बांधों में पानी की आवक तेज होने की संभावना बढ़ गई है। अभी सिलीसेढ़ बांध नहीं भरा है। उसकी ऊपरा चलने के बाद जयसमंद बांध में तेजी से पानी की आवक हो सकेगी। शहर की सड़कें लबालब अलवर शहर में तीसरी बार अच्छी बारिश हुई। लेकिन शहर के अलावा सोड़ावास में बारिश हुई। बाकी जगहों पर बहुत कम बादल बरसे हैं। जिसके कारण अभी नदी नालों में पानी की आवक नहीं है। हालांकि बीच-बीच में बारिश होने से फसलों पर पूरी रौनक है। रात का अलव शहर की सड़कें पूरी तरह लबालब हो गई। करीब 12 बजे के बाद आई तेज बारिश से पानी ही पानी हो गया। पहले की तरह अंबेडकर सर्किल, जिला अस्पताल के बाहर, एसमडी सर्किल, काली मोरी, एरोड्रम रोड सहित अनेक जगहों पर पानी ही पानी हो गया। बाजारों में मुख्य रोड पानी से डूब गई। कई जगहों पर दुकानों के अंदर पानी चला गया। कुछ घरों में भी पानी गया है। ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने बारिश के दिनों में सड़क तालाब बन गई। स्कूल के बच्चों को गंदे पानी मे से निकलना पड़ा। अब पानी भरे रहने से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'ब्यूटी विद ब्रेन' कॉन्टेस्ट में मॉडल्स ने दिखाई प्रतिभा:मिस राजस्थान के फिनाले वीक में टॉप 28 फाइनलिस्ट ने पेश किए टॉप मॉडल लुक
    Next Article
    जेनेवा में गूंजे मोहनवीणा और सात्विकवीणा के ‘गोल्डन नोट्स’:पं. विश्वमोहन भट्ट और पं. सलिल भट्ट की जुगलबंदी ने शास्त्रीय संगीत से दिया विश्व शांति का संदेश

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment