Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    'ब्यूटी विद ब्रेन' कॉन्टेस्ट में मॉडल्स ने दिखाई प्रतिभा:मिस राजस्थान के फिनाले वीक में टॉप 28 फाइनलिस्ट ने पेश किए टॉप मॉडल लुक

    6 months ago

    फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित और रूपगढ़ पैलेस के सहयोग से हो रहे मिस राजस्थान 2025 के फिनाले वीक में तीसरे दिन फैशन और प्रतिभा का अनोखा संगम देखने को मिला। इस दिन का आयोजन दो खास सेगमेंट्स पर केंद्रित रहा, जिसमें 'टॉप मॉडल कॉन्टेस्ट' और 'ब्यूटी विद ब्रेन' टेस्ट शामिल था। दोनों गतिविधियों में टॉप 28 फाइनलिस्ट्स ने न केवल अपनी उपस्थिति बल्कि आत्मविश्वास, स्टाइल और बुद्धिमत्ता से भी सबका ध्यान आकर्षित किया। टॉप मॉडल्स के अंदाज ने बिखेरा जलवा प्रतियोगिता के दौरान हर फाइनलिस्ट ने अलग-अलग टॉप मॉडल लुक्स को रैंप पर प्रस्तुत किया। वेस्टर्न से लेकर इंडो-फ्यूजन स्टाइल तक, मॉडल्स ने अपने फैशन सेंस और कैरी करने के तरीके से बता दिया कि वे किसी भी प्रोफेशनल रैंप वॉक से कम नहीं हैं। ब्यूटी एंड ब्रैन राउंड में फाइनलिस्ट्स से उनकी सोच, समाजिक मुद्दों पर नजरिया और आत्मविश्वास से भरे उत्तर मांगे गए। यह टेस्ट दिखाता है कि एक ब्यूटी क्वीन सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि सोच में भी दमदार होती है। प्रतिष्ठित चेहरों ने निभाई जूरी की भूमिका इस आयोजन में मिस राजस्थान 2024 की विजेता दुर्गेश शर्मा, मानसी राठौर और आस्था चौधरी ने जूरी के रूप में फाइनलिस्ट्स के टैलेंट और उत्तरों का मूल्यांकन किया। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि फाइनलिस्ट्स को 1 महीने की ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी गई है, जिसमें फैशन, कम्युनिकेशन, पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट और पब्लिक अपीयरेंस जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स पर फोकस किया गया है। फिनाले वीक के आगामी आयोजनों की कड़ी में होटल रॉयल ऑर्किड, जयपुर में फिनाले का ऑफिशियल लुक लॉन्च किया जाएगा। वहीं, 13 जुलाई को बीएम बिरला ऑडिटोरियम में मिस राजस्थान 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जैसलमेर में 12 जुलाई के बाद मानसून होगा मेहरबान:तीन-चार दिन लगातार बारिश चलने की संभावना, उमस ने किया बेहाल
    Next Article
    रात को अलवर शहर व सोडावास में 61 मिमी बारिश:शहर की सड़कें डूब गई, कच्ची कॉलोनियों से निकल नहीं सके लोग

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment