Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजगढ़ सारा सेवा मिशन: जुलाई 2025 का द्वितीय चरण सम्पन्न, जरूरतमंदों को राशन व दूध सहायता प्रदान

    6 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर में जिन चुनिन्दा अभावग्रस्त परिवारों को प्रत्येक माह सारा सेवा मिशन के अंतर्गत खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है। उस सेवा कार्य का जुलाई - 2025 का द्वितीय चरण भी 15-16 जुलाई को तकरीबन सम्पन्न कर दिया गया है। चार परिवार राशन लेने के लिए नहीं आए, उनका राशन रखा हुआ है।
    वक्त की मार से प्रभावित लोगों की मदद के साथ जुलाई माह में भी एक परिवार को विशेष रूप से ₹2050-00 रुपए की राशन मदद दिलवाई गई। इसके अलावा एक परिवार की बीमार बुजुर्ग मुखिया के लिए जून 2025 के दूध के पेमेन्ट के साथ जुलाई माह के लिए भी रोजाना एक लीटर दूध की व्यवस्था करवाई गई है। यह पुनीत कार्य बैंगलोर प्रवासी चंगोई गांव के एक परिवार की ₹5100-00 की मदद से हो पाया है।
    जुलाई माह के सेवा कार्य का शुभारम्भ बैंगलोर प्रवासी जाने माने समाज सेवी भामाशाह मुरारी लाल लजी सरावगी के साथ कोलकाता के सेवाभावी कमलेश जी जैन और बैंगलोर प्रवासी मनोहर गोयल द्वारा किया गया। द्वितीय चरण के कार्य में लोकेश बैरासरिया, देवेश मुसरफ, चितरंजन स्वामी, गणेश प्रजापत, छोटू स्वामी तथा नवीन सिंह और उसकी मम्मी प्रमिला कंवर ने भी श्रमदान भागीदारी निभाई।
    जो उदारमना सज्जन नियमित रूप से इस पुण्यदायी कार्य में भागीदारी निभा रहे हैं, उनका विवरण —
    ₹5000-00 - कोलकाता प्रवासी श्री एस.पी. मित्तल
    ₹3000-00 - श्री आनन्द (स्व. उत्तमचंद जी) गधैया जैन, राजगढ़/दिल्ली
    ₹2000-00 - राजगढ़ निवासी सूरत प्रवासी बाबू लालजी संजय सुराणा
    ₹2000-00 - राजगढ़ निवासी पूना प्रवासी श्रीमती सरितादेवी चंद्रप्रकाशजी फतेहपुरिया
    ₹1500-00 - राजगढ़ निवासी अमेरिका प्रवासी श्री मनोज (स्व. ओंकार मलजी) डोरवाल
    ₹1100-00 - स्व. छगनलाल जी जैन (पुत्र लूणकरण जी गधैया) राजगढ़ की स्मृति में हैदराबाद से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज देवी व पुत्रों द्वारा
    ₹1000-00 - श्रीमती ज्योति मुकेश सरावगी दम्पति (ददरेवा वाले) राजगढ़
    ₹1100-00 - राजगढ़ निवासी हैदराबाद प्रवासी अंजनी कुमार (श्री शंकर लाल जगदीश प्रसाद) सरावगी
    ₹1000-00 - राजगढ़ की बेटी स्नेहलता नाहटा/सुराणा (मुम्बई)
    ₹1000-00 - स्व. डॉ. सुमेर सिंहजी व श्रीमती सुदर्शन बेदी की स्मृति में दिल्ली निवासी श्री गगन डॉ. कमलजी बेदी
    ₹1100-00 - सादुलपुर महाराणा प्रताप चौक निवासी, अहमदाबाद रहने वाली श्रीमती सुशीला जी बरडिया
    ₹500-00 - श्री चांदू (स्व. सांवरमल जी) कंदोई, राजगढ़
    ₹500-00 - श्री सोमवीर जांगिड़ (राजगढ़/हैदराबाद)
    ₹500-00 - श्री आशुतोष (स्व. शिवशंकर जी) डोरवाल, राजगढ़
    ₹1000-00 - कोलकाता प्रवासी श्री निशान्त पुत्र श्री तोलाराम (स्व. चन्दन मलजी) सुराणा तथा श्री तोलाराम की पुत्रियों व दामाद — नीलम-हंसराजजी दुगड़ (कोलकाता), नेहा-सन्दीप बेगवानी (गुवाहाटी)
    ₹1000-00 - पूना प्रवासी श्री अभिषेक शर्मा, राजगढ़ निवासी
    ₹1100-00 - श्री गोपीकृष्ण लहरी, राजगढ़
    ₹1100-00 - राजगढ़ रामबास के मोहर सिंहजी सिसोदिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला कंवर द्वारा
    ₹1500-00 - श्री सुरेश जी किशनपुरिया द्वारा एक परिवार की विशेष मदद के लिए
    ₹2000-00 - सादुलपुर निवासी दिल्ली प्रवासी एक युवा सेवाभावी द्वारा प्रतिमाह विशेष प्रयोजन हेतु
     उपरोक्त राशन सहायता के साथ 6 परिवारों को नियमित रूप से रोजाना पांच लीटर दूध दिलवाया जाता है। जिसमें एक गंभीर रोगी के लिए रोजाना एक लीटर दूध की व्यवस्था गौशाला से चल रही है।
    जरूरतमन्द जनों को उदारता एवं दया भावना से सहायता करने/करवाने वालों का हार्दिक आभार, शुक्रिया धन्यवाद...
    सेवा कार्य में किसी भी रूप में भागीदारी निभाने वाले सभी जनों के लिए मंगलकामनाएं/दुआएं....

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ सांखू रोड हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
    Next Article
    भारत को एशियन अंडर-16 वॉलीबॉल में कांस्य, सरदारपुरा के रजत धनखड़ ने बढ़ाया चूरू का गौरव

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment