Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ की पुष्पा ने राइफल शूटिंग में जीता गोल्ड, स्टेट लेवल के लिए हुआ चयन

    6 hours ago

    राजगढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। टैगोर पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी की अंडर-17 खिलाड़ी पुष्पा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

    पुष्पा की इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब वह स्टेट लेवल पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी।

    पुष्पा की इस उपलब्धि पर City News की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साथ ही Eklavya Sports Academy के कोच, पूरी टीम और पुष्पा के अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई।

    राजगढ़ की इस होनहार खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, अफरोज बानो 22 वोटों से विजयी

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment