Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ चेयरमैन राकेश पूनियां और उपाध्यक्ष अफरोज बानो ने ली शपथ, मंच से बताया विकास का रोडमैप

    12 hours ago

    राजगढ़-सादुलपुर नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन भामाशाह राकेश पूनियां और उपाध्यक्ष अफरोज बानो के शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह की खास झलकियां।

    23 सितंबर को आयोजित समारोह में चेयरमैन राकेश पूनियां और उपाध्यक्ष अफरोज बानो ने शपथ ली। इसके बाद मंच से चेयरमैन राकेश पूनियां ने नगरपालिका और राजगढ़-सादुलपुर के विकास को लेकर अपनी बात रखी और आगे किए जाने वाले कार्यों व संकल्पों के बारे में बताया।

    समारोह को पद्मश्री देवेंद्र झाझरिया, भाजपा नेत्री सुमित्रा पूनियां और वरिष्ठ राजनेता एवं कई बार विधायक रहे नन्दलाल पूनियां ने भी संबोधित किया। सभी ने मंच से अपने विचार रखते हुए चेयरमैन और उपाध्यक्ष की आगामी भूमिका तथा नगरपालिका के विकास को लेकर अपनी बातें साझा कीं।

    देखिए शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह की पूरी कवरेज और जानिए नवनिर्वाचित चेयरमैन और उपाध्यक्ष ने राजगढ़-सादुलपुर के लिए क्या कहा और आगे क्या करने की बात कही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ की पुष्पा ने राइफल शूटिंग में जीता गोल्ड, स्टेट लेवल के लिए हुआ चयन
    Next Article
    राजगढ़ में जश्न का डबल डोज़! प्रो. दिलीप पूनिया का भव्य सम्मान, चेयरमैन राकेश पूनिया का भी जोरदार स्वागत

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment