Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, अफरोज बानो 22 वोटों से विजयी

    7 hours ago

    राजगढ़-सादुलपुर नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम सामने आ गया है। भाजपा प्रत्याशी अफरोज बानो ने 22 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।

    22 सितंबर को हुए चुनाव में कुल 40 पार्षदों में से 22 पार्षदों ने अफरोज बानो के पक्ष में मतदान किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनीता सोनी को 17 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र बिजारणिया मतदान के लिए नहीं पहुंचे।

    राजेंद्र बिजारणिया ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन मतदान के दौरान वे नगरपालिका में मौजूद नहीं रहे। अफरोज बानो की जीत के बाद उनके समर्थकों और परिवार में खुशी का माहौल है। उन्हें उपाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, अफरोज बानो, अनीता सोनी और राजेंद्र सिंह मैदान में
    Next Article
    राजगढ़ की पुष्पा ने राइफल शूटिंग में जीता गोल्ड, स्टेट लेवल के लिए हुआ चयन

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment