Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड सहित 10 पदक जीतकर चूरू का बढ़ाया मान

    2 hours ago

    सादुलपुर की द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकादमी के मुक्केबाजों ने 70वीं स्टेट स्कूली बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चूरू जिले का नाम रोशन किया है।

    अजमेर के सरवाड़ में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित अंडर-17 और अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

    गजल ने 60 किलो, फैजान ने 52 किलो और मानव ने 63 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। तीनों खिलाड़ी अब मणिपुर में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    प्रिंस ने 50 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। वहीं गणेश, पियूष, भावना, जेबा, स्नेहा और ममता ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।

    इस उपलब्धि पर कोच रोहित टोकस, निशांत कुमार और अभिभावकों ने खुशी जताई। राजगढ़ में द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त चीफ कोच अनूप कुमार बघेला का भी गणमान्य लोगों ने सम्मान किया।

    राजगढ़-सादुलपुर की खेल प्रतिभाओं और हर स्थानीय खबर की ताजा अपडेट के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Gram Hero क्या है? चूरू पंचायत चुनाव 2026 की ग्राउंड कवरेज और City News से जुड़ने का मौका

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment