Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    पाली में 1540 किलो मादक पदार्थ किए नष्ट:फैक्ट्री के बॉयलर में जलाया मादक पदार्थ, बाजार कीमत लाखों में

    1 year ago

    पाली में पुलिस ने बुधवार को 16 थानों के मालखाने में पड़ा 1540 किलो अवैध मादक पदार्थ (अफीम, चरस-गांजा, डोडा, भांग) एक फैक्ट्री के बॉयलर में जलाकर नष्ट किया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की बाजार वेल्यू लाखों रुपए में बताई जा रही है। ASP विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर 16 थानों में जब्त अफीम, गांजा, चरस, भाग आदि मादक पदार्थों को शहर के औद्योगिक थाना एरिया में एक फैक्ट्री के बॉयलर में इसे जलाने की करवाई की। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। इस दौरान पाली ग्रामीण सीओ रतनाराम देवासी सहित कई थानों के थानाप्रभारी मौजूद रहे। इसके साथ कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री की ओर आने वाला रास्ता ब्लॉक किया गया। एसपी पूजा अवाना ने बताया कि अवैध रूप से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों को पकड़ने के लिए पाली पुलिस ने अभियान चला रखा है। जिसमें जब्त किए गए डोडा-पोस्त, गांजा, भांग आदि को थानों के मालखाने में रखा गया था। अधिकतर थानों के मालखाने इन मादक पदार्थों से भर गए थे। ऐसे में इनके निस्तारण के लिए कोर्ट से आदेश प्राप्त किया और कोर्ट के निर्देशानुसार बुधवार को मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। इस पूरे कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    नीलकंठ महादेव 21 हजार लीटर गंगाजल से होगा अभिषेक:चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक निकाली जाएगी कलश यात्रा; सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक में जुटेंगे शहरवासी
    Next Article
    शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर रुपए हड़पे:एक साल में दोगुना रिटर्न का दिया लालच, ऑफिस बंद कर भागे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment