Search

    Select Website Language

    शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर रुपए हड़पे:एक साल में दोगुना रिटर्न का दिया लालच, ऑफिस बंद कर भागे

    9 months ago

    जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश से बड़े मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सरदारपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता पत्नी गौरव गांधी ने रातानाडा थाने में केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि किसी परिचित ने ट्रेड इलेवन फायर डॉट कॉ के बारे में बताया गया था, जिसका सेमिनार नवंबर 2023 और 11 फरवरी 2024 को शहर के एक होटल में रखा गया। उस कंपनी के सेमिनार में वह भी शामिल हुई। यह कंपनी शेयर मार्केट में रुपए लगाकर बड़ा मुनाफा दिलवाने की बात करती थी। इन बातों के झांसे में आकर के लक्ष्मी ने कंपनी के पार्टनर्स ओमप्रकाश, वकील सिंह, जावेद अंसारी मोहित सैनी से परिचित ने मिलवाया। दोगुने निवेश का दिया झांसा इन लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि जो रुपए शेयर मार्केट में लगाएगी 1 साल में दुगना करके लौटा दिया जाएगा । पीड़िता आरोपियों की बातों में आकर 26 फरवरी 2024 को 4:30 लख रुपए आरटीजीएस के जरिए उसे कंपनी को ट्रांसफर कर दिए जिसका कार्यालय दासपा रातानाडा जोधपुर में था। आरोपियों ने कंपनी की ए वेबसाइट भी बना रखी थी जिसमें निवेश किए गए रुपए और आईडी पीड़िता को दिखाए। ऑफिस बंद कर हुए फरार रिपोर्ट के मुताबिक- निवेश के कुछ में बाद तक तो कंपनी के ऑफिस और फोन पर आरोपियों से बातचीत होती रही ।लेकिन कुछ समय बाद जब पता चला कि ऑफिस बंद कर दिया गया है तो पीड़िता ने अपने रुपए के बारे में पूछा तो कुछ समय में लौटने का आश्वासन दिया गया। लेकिन फिर वह पैसे कभी नहीं लौटाए। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि इन सभी पार्टनर्स आरोपियों ने जानबूझकर धोखाधड़ी की मंशा से रुपयों का गबन किया है और फरार हो गया। इनके खिलाफ कई राज्यों में पहले भी ऐसे मुकदमे दर्ज हुए। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाली में 1540 किलो मादक पदार्थ किए नष्ट:फैक्ट्री के बॉयलर में जलाया मादक पदार्थ, बाजार कीमत लाखों में
    Next Article
    तालाब में डूबे युवक का शव बरामद:बूंदी के जजावर में SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने सुबह 5 बजे से शुरू किया रेस्क्यू

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment